एमपी कांग्रेस का टैलेंट हंट: दिग्गज चयनकर्ताओं ने परखी युवाओं की प्रतिभा

भोपाल। मध्यप्रदेश कांग्रेस ने बुधवार को भोपाल में अपने नेशनल टैलेंट हंट कार्यक्रम के तहत साक्षात्कार सफलतापूर्वक आयोजित किए, जिसमें बड़ी संख्या में प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतिभागियों ने पूरे जोश के साथ साक्षात्कार प्रक्रिया में हिस्सा लेते हुए अपनी प्रतिभा और क्षमता का प्रभावशाली प्रदर्शन किया।

इस पहल के अंतर्गत प्रतिभागियों का साक्षात्कार राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल यादव, वरिष्ठ पत्रकार सूचन्दना गुप्ता तथा समाजसेवी एवं वरिष्ठ साहित्यकार विजय बहादुर सिंह द्वारा लिया गया। चयनकर्ताओं ने प्रतिभागियों के उत्साह, आत्मविश्वास और ज्ञान की सराहना करते हुए इसे संगठन को सशक्त बनाने की दिशा में एक सकारात्मक कदम बताया।

कार्यक्रम का संचालन मीडिया विभाग अध्यक्ष मुकेश नायक, टैलेंट हंट समन्वय समिति के सदस्य एवं विधायक आरिफ मसूद, महेंद्र जोशी तथा कार्यक्रम समन्वयक अपूर्व भारद्वाज द्वारा किया गया।

नेशनल टैलेंट हंट का मुख्य उद्देश्य कांग्रेस की विचारधारा से प्रेरित प्रतिभाशाली युवाओं को एक सशक्त मंच प्रदान करना और उन्हें संगठन में सक्रिय भूमिका निभाने के अवसर उपलब्ध कराना है।

यह पूरी प्रक्रिया अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के मीडिया विभाग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप पूर्ण पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ संचालित की जा रही है। इस पहल के माध्यम से भविष्य में संगठन को ओजस्वी, विद्वान और प्रतिभाशाली प्रवक्ता, शोध समन्वयक एवं प्रचार प्रभारी के रूप में समर्पित कार्यकर्ता मिल सकेंगे।

Next Post

ईंधन पर मनमानी रोक लगाना पड़ा महंगा: भोपाल का नायरा पेट्रोल पंप प्रशासन ने किया सील

Wed Mar 25 , 2026
भोपाल। राजधानी में गांधी नगर एयरपोर्ट रोड स्थित ट्रिनिटी फ्यूल्स नायरा पेट्रोल पंप को मंगलवार को सील कर दिया गया. यह कार्रवाई पेट्रोल पंप पर बाइक सवार और कार चालकों के लिए ईंधन की सीमा तय कर दने की वजह से विवाद बढऩे पर हुई. इस पेट्रोल पंप पर ईंधन […]

You May Like