
भोपाल। जीआरपी रानी कमलापति थाना पुलिस ने लापता अर्चना तिवारी को सकुशल उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने उन्हें नेपाल बॉर्डर से लगे लखीमपुर खीरी (उ.प्र.) से बरामद किया था। पुलिस अधीक्षक रेल भोपाल कुशलकुमार माहेश्वरी के निर्देशन में गठित विशेष टीम ने लगातार प्रयासों से अर्चना तिवारी को खोज निकाला। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद पुलिस ने महिला को परिजनों को सौंप दिया।
