
साक्षी केसरवानी भोपाल। राज्य स्तरीय 29 वां युवा उत्सव में प्रदेश भर के छात्रों ने विज्ञान के अनोखे प्रोजेक्ट से सभी को चौंका दिया। तकनीकि के नए दौर में छात्रों ने डिजिटल राशन कार्ड से लेकर सोलर पैनल को रिप्लेस करने वाले ऐसे यंत्रो को प्रस्तुत किया कि हर कोई इन बच्चों की प्रतिभा का कायल हो गया. प्रदेश के तमाम जिलों से आये स्कूल के 11 वीं और 12 वीं के छात्रों में किसी ने कृषि संबंधित नवीन उपकरणों को बनाया तो किसी ने चांद पर रोबोटिक और एआई के वर्क और हेल्प को प्रोजेक्ट के माध्यम से दर्शाया। कम उम्र में भविष्य की वैज्ञानिकता की समझ रखने वाले ये छात्र अपने उपकरणों को विभिन्न सम्बंधित क्षेत्र में कार्य कर रही कंपनियों और अनुसंधान से टाईअप कर फंड भी प्राप्त कर रहे हैं. और अपने प्रोडक्ट को पेटेंट भी करवा रहे हैं. इनके शानदार प्रोजेक्ट को देखकर लगता है आने वाले दिनों में प्रदेश से कई नवीन वैज्ञानिक निकलेंगे जो देश भर में अपनी छाप अपने प्रयोगों और कार्यो से छोड़ने वाले हैं.
विज्ञान मॉडल में दिखे तकनीकि के नए प्रयोग
सोलर पैनल का होगा रिप्लेसमेंट
नीम की पत्तियों से कोटेट प्लेट को साधारण प्लेट पर लगाया है. इसमें क्लोरोफिल होता है जो किरणों को एब्जॉर्ब करता है. इनडोर भी यू वी किरणों को संग्रहित कर इलेक्ट्रिसिटी पैदा की सकेगी. खास बात यह है कि इसे लगाने के लिए कोई सिस्टम इंस्टॉल करने की जरुरत नहीं है बल्कि यह घर की कांच की खिड़कियों और दरवाजों पर लग सकता है. मात्र 60 हजार की कीमत से कुल 3 किलोवाट तक की बिजली पैदा की जा सकती है.
हेमंत धाकड़, शिवपुरी
डिजिटल कार्ड से मिलेगा राशन
डिजिटल राशन कार्ड के माध्यम से राशन को लेने के लिए कार्ड का प्रयोग करेंगे। जिसमें सेंसर लगा हुआ है, जो कि डिजिटली काम करेगा और जब व्यक्ति अपने हिस्से का राशन प्राप्त कर लेगा तो पोर्टल पर यह जानकारी अपडेट हो जाएगी। यह एक रिचार्जेबल कार्ड की तरह काम करता है.
उत्कर्ष नामदेव, सीधी
किसान मित्र छड़ी से दूर होगा किसानों का डर
किसान मित्र छड़ी ये एक ऐसा डिवाइस है जो कि खेतों को सांपों से होने वाले नुकसान से बचाने में मदद करता है. इसमें सेंसर की ऐसी आवाज है जिससे सांप दूर भागते हैं. इसके आलावा मिट्टी परख उपकरण है जो कि मिट्टी की उर्वरक क्षमता को बताता है. दोनों ही टेस्टेड और सर्टिफाइड है, जो कि 95 प्रतिशत सही रिजल्ट देता है.
समीर अहिरवार, दमोह
रोबर्स की मदद से मार्स पर जानेंगे मिनरल्स
मार्स पर रोबोटिक और एआई के माध्यम से मौजूद मिनरल्स और डायमंड की क्वांटिटी और क्वालिटी का पता लग सकेगा। इसके लिए ये रोबोटिक उपकरण है. जिसे कमांड देकर कंट्रोल किया जा सकता है. इसे कई ऐसे कम्पोनेंट और सेंसर से बनाया है. जिससे यह पूरी तरह से मार्स की सतह पर चलने फिरने और काम करने योग्य है.
वैभव गुप्ता, शहडोल
