मालथौन के सीपुरखुर्द जंगल में तेंदुए का हमला,एक व्यक्ति गंभीर घायल, सागर रेफर

मालथौन। क्षेत्र के सीपुरखुर्द जंगल में गुरुवार दोपहर एक तेंदुए के हमले में ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान सुखलाल अहिरवार के रूप में हुई है, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद सागर रेफर किया गया है।

रेंजर नितेश सोनी ने बताया कि सुखलाल अहिरवार दोपहर के समय जंगल में लकड़ी लेने गया था। इसी दौरान झाड़ियों में छिपे तेंदुए ने अचानक उस पर हमला कर दिया। हमले में वह बुरी तरह घायल हो गया और शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे, जिससे तेंदुआ जंगल की ओर भाग गया।

घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए तत्काल अस्पताल भिजवाया। हालत गंभीर होने पर उसे सागर रेफर कर दिया गया।

Next Post

अप्रैल माह मे इंदौर से शुरू होगी ग्रामीण परिवहन सेवा: परिवहन मंत्री सिंह 

Fri Feb 27 , 2026
सागर। मध्य प्रदेश में इंदौर से ग्रामीण परिवहन सेवा शीघ्र शुरू होगी।उक्त विचार मध्य प्रदेश शासन के स्कूल शिक्षा एवं परिवहन मंत्री राव उदय प्रताप सिंह ने गढ़ाकोटा में तीन दिवसीय आयोजित रहस मेले मे व्यक्त किए। श्री सिंह ने कहा कि स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा आने वाले समय में […]

You May Like