भिंड: दबोह क्षेत्र में चोरों ने बीती रात एक घर को निशाना बनाते हुए घर का ताला तोड़कर अंदर बंधी भैंस चोरी कर ली। घटना के बाद पीड़ित परिवार में चिंता का माहौल है। टेकसिंह उर्फ टटू यादव यादव गली नंबर एक संतोषी माता मंदिर, दबोह ने बताया कि चोर घर में घुसे और ताला तोड़कर भैंस लेकर फरार हो गए।
सुबह जब परिजनों को घटना की जानकारी मिली तो उनके होश उड़ गए। भैंस की कीमत 1.5 लाख के ऊपर बताई जा रही है। पीड़ित मामले की सूचना पुलिस को देकर चोरों का पता लगाने और चोरी गई भैंस बरामद करने की मांग की है।क्षेत्रवासियों ने पुलिस प्रशासन से रात्रि गश्त बढ़ाने तथा चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने की मांग की है।
