
दमोह। जबेरा विधानसभा के विधायक एवं मप्र शासन में संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास व धर्मस्व विभाग के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मेंद्र सिंह लोधी सावन माह के अवसर पर बुंदेलखंड के प्रसिद्ध तीर्थ क्षेत्र देव श्री जागेश्वर नाथ धाम बांदकपुर पहुंचे। उन्होंने अपनी मां व धर्मपत्नी के साथ विधि-विधान से भगवान भोलेनाथ का अभिषेक कर प्रदेश व क्षेत्र की सुख-समृद्धि की प्रार्थना की। इसके बाद गोवर्धन पर्वत पर वृक्षारोपण भी किया। मंत्री लोधी ने कहा कि बांदकपुर में कॉरिडोर निर्माण कार्य पूर्ण कराना उनके लिए सौभाग्य की बात है और आने वाले समय में भोले बाबा का दरबार भव्य रूप लेगा। मौके पर जनप्रतिनिधि, अधिकारी व श्रद्धालु मौजूद रहे।
