तीन तस्कर गिरफ्तार, 12 किलो गांजा जब्त

जबलपुर: क्राइम ब्रांच व लार्डगंज पुलिस ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए स्कीम नम्बर 41 जेडीए आफिस के पास दबिश देकर कार से लाई जा रही गांजे की खेप के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है जिनके कब्जे से 12 किलो 310 ग्राम गांजा कीमती लगभग 2 लाख 46 हजार रूपए समेत गांजा बिक्री के 37 हजार 500 रूपये एवं घटना में प्रयुक्त कार जप्त की गई।

नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली रीेतेश कुमार शिव ने बताया कि एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों के तहत कार्यवाही करते हुए स्कीम नम्बर 41 जेडीओ आफिस के पास क्राईम ब्रांच की संयुक्त टीम द्वारा घेराबंदी कर कार क्रमांक एमपी 20 सीएफ 6929 को रोका गया। इसके साथ ही कार सवार पियुश बढोलिया 23 वर्ष निवासी कोष्टी मंदिर के पास गोहलपुर गोहलपुर, विशेष कोरी 38 वर्ष आकाश ठाकुर 30 वर्ष दोनों निवासी पाटन रोड बेनीखेडा पाटन को हिरासत में लिया गया। सर्चिंग के दौरान कार से 12 किलो 310 ग्राम गांजा मिला है।

Next Post

नेशनल हेराल्ड मामले में कोई दम नहीं, भाजपा हताश - चौधरी

Mon Apr 21 , 2025
इंदौर: नेशनल हेराल्ड मामले में कोई दम नहीं है. ईडी में चार्ट शीट दायर कर भाजपा सरकार ने अपनी हताशा जाहिर की है. भाजपा चाहती है कि जनता की आवाज को दबा दिया जाए. इसलिए ऐसे कृत्य कर रही है.यह बात प्रदेश के प्रभारी और कांग्रेस महासचिव हरीश चौधरी ने […]

You May Like