राष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप में भोपाल के तीन बच्चों की चमक

भोपाल। सेज विश्वविद्यालय में आयोजित यूथ शोतोकान कराटे की राष्ट्रीय चैंपियनशिप में राजधानी के रचना नगर निवासी तीन बच्चों ने शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में बच्चों ने दो सिल्वर और एक ब्रोंज मेडल जीता। पांच और छह वर्ष उम्र के जुड़वा भाई बहन मनश्वित और मनोज्ञा जैन ने सिल्वर मेडल हासिल किया, जबकि कक्षा दो में पढ़ रही बहन इशवा जैन ने ब्रोंज मेडल अपने नाम किया। चैंपियनशिप में राजस्थान, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़ सहित कई राज्यों के करीब दो सौ प्रतिभागियों ने भाग लिया। अलग अलग वेट कैटेगरी में हुए मुकाबलों में तीनों बच्चों ने सीनियर और जूनियर ओरेंज बेल्ट वर्ग में प्रभावी प्रदर्शन किया। अन्य प्रतिभागियों में अद्विका, चंचल थापा और सार्थक ने भी गोल्ड और सिल्वर मेडल जीते। बच्चों के पिता वैभव जैन ने बताया कि उन्होंने बच्चों को मोबाइल से दूर रखने और सेल्फ डिफेंस सिखाने के उद्देश्य से कराटे प्रशिक्षण दिलाना शुरू किया था। धीरे धीरे यह अभ्यास इन बच्चों के जुनून में बदल गया। अब वे घर में भी नए पैंतरों का अभ्यास करते रहते हैं और आसपास के बच्चों को भी कराटे सीखने के लिए प्रेरित करते हैं। कोच अमिताभ श्रीवास्तव का कहना है कि तीनों बच्चे बेहद अनुशासित हैं और नई तकनीक सीखने के लिए हमेशा उत्साहित रहते हैं।

Next Post

ठंड बढ़ी, भोपाल में आठवीं तक के स्कूल सबेरे 8.30 बजे से पहले नहीं लगेंगे

Mon Nov 17 , 2025
भोपाल। जिले में लगातार गिरते तापमान को देखते हुए स्कूल के समय में परिवर्तन किया गया है. जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा नए आदेश जारी किये गए हैं. जिसके तहत कक्षाएं अब सुबह 8:30 के पहले प्रारंभ नहीं की जाएंगी। छात्र छात्राओं के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की संभावना के […]

You May Like