लॉकअप में रोता रहा हत्यारा पति, न्यूड वीडियो बनाने से इनकार करने पर की थी हत्या

भिंड। न्यूड वीडियो बनाने से इनकार करने पर पत्नी की हत्या करने वाला पति रात भर लॉकअप में रोता रहा। उसने खाना बिना कुछ खाए पिए ही रात बिताई। भिंड के उमरी थाना क्षेत्र के पुले का पूरा गांव में सुबह जबर सिंह ने न्यूड वीडियो बनाने से इनकार करने पर पत्नी गोल्डी की हत्या कर दी थी। घटना के बाद आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस जांच में सामने आया कि रात में जबर सिंह ने अपनी पत्नी गोल्डी के साथ शारीरिक संबंध बनाए। इसी दौरान उसने मोबाइल से पत्नी की न्यूड वीडियो बनाने की कोशिश की, जिसका पत्नी ने विरोध किया था। इस बात को लेकर दोनों में विवाद भी हुआ। सुबह पति ने पत्नी से फिर बहस की, उसके साथ मारपीट की और जमीन पर पटककर पैरों से गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने न्यायालय में पेश किया। पुलिस ने लॉकअप में उसे खाना दिया तो मना कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोपहर में आरोपी को हिरासत में ले लिया। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने वारदात को स्वीकार किया और बताया कि उसने रात तीन बजे तक शराब पी थी। नशे की हालत में होने के कारण वह दिन में स्पष्ट बयान नहीं दे सका।

Next Post

हनीमून हत्याकांड में शामिल दो आरोपियों का अदालत में बयान देने से इंकार

Fri Jun 27 , 2025
शिलांग, 27 जून (वार्ता) मध्य प्रदेश में इंदौर के व्यवसायी राजा रघुवंशी की हत्या में कथित रूप से शामिल दो आरोपियों ने मेघालय में यहां मजिस्ट्रेट के सामने बयान देने से इनकार कर दिया है जबकि मेघालय पुलिस ने कहा है कि उनके पास मामले में उनकी संलिप्तता के पर्याप्त […]

You May Like

मनोरंजन

एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म वाराणसी के लिए हैदराबाद में बनाया आलीशान सेट मुंबई, 25 मार्च (वार्ता) फिल्मकार एस. एस. राजामौली ने अपनी आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ के लिए हैदराबाद में आलीशान सेट बनाया है। फिल्म वाराणसी में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं।अभी इस फिल्म का प्रोडक्शन चल रहा है और यह हैदराबाद में लगाए गए शानदार सेटों के लिए खूब सुर्खियां बटोर रही है, जहाँ बड़े पैमाने पर वाराणसी की झलक को फिर से बनाया गया है। प्रतिष्ठित मंदिरों और आलीशान महलों के डिजाइन से लेकर बारीक से बारीक बनावट तक, ये सेट वाराणसी से इतने मिलते-जुलते हैं कि कोई भी यह महसूस किए बिना नहीं रह सकता कि वे साक्षात उसी पवित्र शहर के बीचों-बीच खड़े हैं। घाटों, मंदिरों और वहाँ के माहौल को इतनी बारीकी से डिजाइन किया गया है कि वाराणसी की रूह को पूरी तरह से उसमें उतारा जा सके, जिससे ये सेट एकदम असली नजर आ रहे हैं। चर्चा को और बढ़ाते हुए, ‘वाराणसी’ से महेश बाबू का ‘रुद्र’ के रूप में दमदार लुक, पृथ्वीराज सुकुमारन का ‘कुंभा’ के रूप में इंटेंस पहला लुक और प्रियंका चोपड़ा जोनस का ‘मंदाकिनी’ के रूप में रौबदार अवतार पहले ही सामने आ चुका है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और पूरे देश में एक्साइटमेंट भर दी है। इन शानदार झलकियों ने उम्मीदें बहुत बढ़ा दी हैं, और अब दर्शकों का इंतज़ार सातवें आसमान पर है क्योंकि हर कोई इस भव्य सिनेमाई अनुभव का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है, जो सात अप्रैल, 2027 को बड़े पर्दे पर एक ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है।