नशा मुक्ति अभियान के तहत दिलाई शपथ

धार. प्रमुख खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. कीर्ति बोरासी के निर्देशन एवं नेतृत्व में क्षेत्र में चलाए जा रहे विशेष नशा मुक्ति अभियान के तहत आज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धामनोद में एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान अस्पताल के समस्त अधिकारियों, कर्मचारियों तथा उपचार के लिए आए मरीजों से नशे से दूर रहने की अपील की गई। कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण के रूप में उपस्थित सभी चिकित्सकगण, स्वास्थ्यकर्मियों और आम नागरिकों को जीवन में कभी भी नशा न करने तथा समाज को नशा मुक्त बनाने में अपनी अहम भूमिका निभाने की सामूहिक शपथ दिलाई गई। डॉ. कीर्ति बोरासी ने इस अवसर पर उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए कहा कि न केवल व्यक्ति का स्वास्थ्य बल्कि पूरा परिवार और समाज नशे की कुप्रथा से बर्बाद होता है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा इस प्रकार के जागरूकता अभियानों का मुख्य उद्देश्य आमजन को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति सचेत करना और एक स्वस्थ समाज की स्थापना करना है। इस पहल की अस्पताल परिसर में मौजूद सभी नागरिकों द्वारा सराहना की गई।

Next Post

इशान किशन और तिलक वर्मा के आतिशी अर्धशतकों से भारत ने जीती टी-20 सीरीज

Sat Jul 25 , 2026
हरारे, 25 जुलाई (वार्ता) इशान किशन (81) और तिलक वर्मा (नाबाद 60) की शानदार अर्धशतकीय पारियों के बाद गेंदबाजों के बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत भारत ने शनिवार को दूसरे टी-20 मुकाबले में जिम्बाब्वे को 90 रनों से शिकस्त दी। इसी के साथ भारत ने तीन मैचों की सीरीज में 2-0 […]

You May Like