दिल्ली पुलिस ने छात्रा उत्पीड़न मामले में चैतन्यानंद के खिलाफ दायर किया आरोपपत्र

नयी दिल्ली, (वार्ता) दिल्ली पुलिस ने छात्राओं के यौन उत्पीड़न के आरोप से जुड़े स्वयंभू बाबा चैतन्यानंद सरस्वती और चार अन्य के खिलाफ अदालत में आरोपपत्र दाखिल किया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, बुधवार को प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट (जेएमएफसी) के समक्ष 1,077 पृष्ठों का विस्तृत आरोपपत्र प्रस्तुत किया गया, जिसके साथ ही प्रारंभिक जांच पूरी हो गई।

जांच में 43 गवाहों के बयान शामिल थे। चैतन्यानंद पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की कई धाराओं के तहत आरोप हैं।

उनके सह-आरोपियों भावना कपिल, श्वेता और काजल कपिल पर बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत आरोप लगाए गए हैं। इसी मामले में एक अन्य व्यक्ति, हरीश सिंह कपकोटी पर भी कई आरोप हैं।

सूत्रों ने पुष्टि किया कि पुलिस ने गवाहों के बयानों, डिजिटल साक्ष्यों और प्रासंगिक स्थानों के भौतिक निरीक्षणों का उपयोग करके अपना मामला तैयार किया।

 

Next Post

बंगाल की जनता ममता को सत्ता से बाहर करने के लिए तैयार: अनुराग ठाकुर

Thu Nov 27 , 2025
धर्मशाला, (वार्ता) पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने बुधवार को कांगड़ा हवाई अड्डे पर पहुंचने पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर तीखा हमला बोला और कहा कि बंगाल की जनता उन्हें सत्ता से बाहर करने के लिए तैयार हैं। श्री ठाकुर ने कहा कि बनर्जी की हताशा साफ़ […]

You May Like