सब्जी लेने गई वृद्धा हुई ठगी का शिकार

जबलपुर:तुम्हारे परिवार में परेशानी चल रही है, तुम अपने जेवर उतारकर हाथ में रखो तुम्हें माता दिखेगी, तुम्हारी समस्या का समाधान हो जायेगा। यह बातें कहते हुए ठगों ने कहते हुए सब्जी लेने गई वृद्ध महिला को बातों में उलझाकर सोने चांदी के जेवरात उतरवाकर थैले में रखवाकर लेकर फरार हो गए । ठग ने स्वयं को पुलिस वाला बताकर वारदात को अंजाम दिया है जहां वारदात हुई उसके सामने पुलिस सहायता केन्द्र भी है। वारदात से अंदाजा लगाया जा सकता है आरोपियेां के हौसले कितने बुलंद थे। पुलिस ने दोनों मोटर सायकल चालकों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर पतासाजी शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक शनिवार शाम श्रीमति रीना श्रीवास्तव 50 वर्ष निवासी विवेक कॉलोनी अधारताल ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि शाम लगभग 4-40 बजे घर से सब्जी लेने अधारताल तिराहा के पास गयी थी, सब्जी मंडी रोड पर 2 मोटर सायकल में सवार अलग-अलग व्यक्ति वहां पर खड़े थे दोनों ने उसे बुलाकर कहा कि यहां पर शीतल डाक्टर कहीं केम्प लगाये हैं आपको जानकारी है तो उसने कहा कि उसके कोई जानकारी नहीं है, उन्हीं दोनों में एक व्यक्ति ने उससे कहा कि तुम्हारे परिवार में परेशानी चल रही है, तुम अपने जेवर उतारकर हाथ में रखो तुम्हें माता दिखेगी, तुम्हारी समस्या का समाधान हो जायेगा।कहने हुए उसे बातों में उलझाया।
घर में दाहिना पैर रखते ही संकट टल जायेंगे
ठगों महिला से कहा कि जब तुम घर जाओगी तो अपना दाहिना पैर घर के अंदर रखना जिससे बच्चे के सभी संकट टल जायेगें ऐसी बातों से उसे उलझाये रखा और दूसरे व्यक्ति ने खुद को पुलिस बताते हुये कहा कि मेरी यहीं पर डयूटी है, इसी कारण वह विश्वास में आ गयी थी उससे सोने के कान के बाले, गले का मंगलसूत्र, चांदी की पायल उतरवा कर उसके ही पीले रंग के थैले में रखवाकर उक्त थैला उससे मांग कर अपने पास रख लिया और उसके पीले रंग के थैले के अंदर लाल रंग का छोटा पर्स जिसमें एक हजार रूपये रखे थे।
तेरह कदम चलकर लौटना बोलकर हुए रफूचक्कर
महिला ने बताया कि दोनों व्यक्तियों ने उससे कहा कि तेरह कदम चलकर लौट आना, वह कुछ कदम चली उसे शंका होने पर पलट कर देखी तो दोनों मोटर सायकल में दोनों व्यक्ति बैठकर अपनी पहचान छिपाकर उसके साथ छल करते हुये धोखाधड़ी कर उसके जेवर और रूपये लेकर भाग गये। पुलिस ने रिपोर्ट दोनों अज्ञात मोटर सायकल सवार व्यक्तियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है। साथ ही सीसीटीव्ही कैमरों के फुटेज भी खंगाल रही है ताकि आरोपियों की पहचान हो सके।

Next Post

गार्डन-पंप में चाकूबाजी, तीन घायल

Sun Feb 8 , 2026
जबलपुर: तिलवारा थाना अंतर्गत बाजना मठ स्थित गार्डन एवं बरेला स्थित गौर में पेट्रोल पंप में चाकूबाजी हो गई जिसमें तीन लोग घायल हो गए। जिन्हें तत्काल उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया । तिलवारा पुलिस ने बताया कि शनिवार को हर्ष साहु 19 वर्ष निवासी जे.डी.ए. कालोनी बाजनामठ […]

You May Like