नयी दिल्ली, 28 जनवरी (वार्ता) घरेलू थोक जिंस बाजारों में बुधवार को चावल के औसत भाव बढ़ गये। चावल के साथ गेहूं, दालें और खाद्य तेल भी महंगे हुए जबकि चीनी में कमोबेश टिकाव रहा। औसत दर्जे के चावल की औसत कीमत तीन रुपये बढ़कर 3,847 रुपये प्रति क्विंटल पर पहुंच गयी। गेहूं आठ रुपये चढ़कर 2,855 रुपये प्रति क्विंटल बोला गया। वहीं, आटा तीन रुपये सस्ता हुआ। दाल-दलहनों में तुअर दाल की औसत कीमत 71 रुपये बढ़ गयी। उड़द दाल 32 रुपये और मसूर दाल 13 रुपये महंगी हुई। चना दाल 12 रुपये और मूंग दाल नौ रुपये प्रति क्विंटल मजबूत हुआ।
विदेशों में मलेशिया के बुरसा मलेशिया डेरिवेटिव एक्सचेंज में पाम ऑयल का अप्रैल वायदा 12 रिंगिट की बढ़त में 4,272 रिंगिट प्रति टन पर पहुंच गया। अमेरिकी सोया तेल का मार्च वायदा 0.28 प्रतिशत चढ़कर 54.56 सेंट प्रति पौंड बोला गया। स्थानीय बाजारों में पाम ऑयल की औसत कीमत 77 रुपये और सूरजमुखी तेली की 73 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ गयी। सरसों तेल 66 रुपये और वनस्पति 58 रुपये महंगी हुई। सोया तेल 58 रुपये और मूंगफली तेल तीन रुपये प्रति क्विंटल ऊपर बंद हुआ। मीठे के बाजार में आज गुड़ के औसत भाव छह रुपये प्रति क्विंटल बढ़ गये। वहीं, चीनी गत दिवस के स्तर पर ही टिकी रही।

