सार्वजनिक पेशाबघर तोड़ने का आरोप, विरोध करने पर दुकानदारों को धमकाया

इंदौर: सराफा क्षेत्र में शासकीय सार्वजनिक पेशाबघर तोड़ने का मामला सामने आया है. घटना का विरोध करने वाले दो दुकानदारों के साथ आरोपियों ने गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी भी दी. नगर निगम की शिकायत पर पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है.नगर निगम कर्मचारी धर्मेंद्र राठौर उम्र 38 साल रोजाना की तरह वार्ड 69 स्थित शिरोमणि मार्केट के पीछे बने सार्वजनिक पेशाबघर का निरीक्षण करने पहुंचे थे.

वहां पहुंचने पर उन्होंने देखा कि पेशाबघर तोड़ा जा चुका है. इसकी सूचना संबंधित अधिकारियों को दी गई. जांच के दौरान आसपास के दुकानदार हरि शिंदे और गौरव शिव ने बताया कि पेशाबघर से लगी दुकान के मालिक शेफुद्दीन हुसैन और मोइनुद्दीन हुसैन ने उसे तुड़वाया है. दोनों दुकानदारों ने विरोध किया तो आरोपियों ने उनके साथ गाली गलौज की और जान से मारने की धमकी देकर चुप रहने को कहा. नगर निगम की शिकायत पर सराफा पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ शासकीय संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और धमकाने सहित विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Next Post

दो शातिर बाइक चोर गिरफ्तार, चोरी की स्प्लेंडर बरामद

Tue Jul 7 , 2026
सिंगरौली : बैढ़न कोतवाली पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के मामले का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर दिया है।पुलिस के अनुसार मामला कोतवाली बैढ़न थाना क्षेत्र का है। […]

You May Like