राशिफल-पंचांग : 07 मार्च 2026

पंचांग 07 मार्च 2026:-

रा.मि. 16 संवत् 2082 चैत्र कृष्ण चतुर्थी शनिवासरे शाम 6/29, चित्रा नक्षत्रे दिन 10/44, वृद्धि योगे प्रात: 6/35, बालव करणे सू.उ. 6/11, सू.अ. 5/49, चन्द्रचार तुला, शु.रा. 7,9,10,1,2,5 अ.रा. 8,11,12,3,4,6 शुभांक- 9,2,6.

————————————————————-

आज जिनका जन्म दिन है-
उनका आगामी वर्ष: शनिवार 07 मार्च 2026

वर्ष के प्रारंभ मेंशिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी, आकस्मिक धन लाभ का योग है, वर्ष के मध्य में व्यापार में लाभ प्राप्त होगा, शासन सत्ता का सुख प्राप्त होगा, वर्ष के अन्त में शारीरिक कष्ट होगा, मित्रों से व्यर्थ विवाद होगा, स्थानान्तरण का योग है, मानसिक तनाव में वृद्धि होगी.

मेष और वृश्चिक राशि के व्यक्तियों को शारीरिक कष्ट होगा, वृष और तुला राशि के व्यक्तियों को व्यर्थ में मित्रों का विवाद हो सकता है, कर्क राशि के व्यक्तियों का शासन सत्ता का सुख प्राप्त होगा, मिथुन और कन्या राशि के व्यक्तियों को आकस्मिक धन प्राप्त होगा, धनु और मीन राशि के व्यक्तियों को मानसिक तनाव रह सकता है, स्थान परिवर्तन का योग है, सिंह राशि के व्यक्तियों को राजकीय सहयोग मिलेगा, मकर और कुंभ राशि के व्यक्तियों को लाभ प्राप्त होगा.

————————————————————-

आज का भविष्य- शनिवार 07 मार्च 2026
आज जन्म लिये बालक का फल-
आज जन्म लिया बालक स्वस्थ्य सुन्दर, एवं अच्छे विचारों का होगा. शरीर से दुबला पतला फुर्तीला होगा. स्वास्थ्य ठीक रहेगा. बचपन में निमोनिया आदि से तकलीफ होगी. किसी विशेष कला का ज्ञाता होगा. भाग्योन्नति जन्म स्थान से दूर होगी.

————————————————————-

मेष- कार्य क्षेत्र में समझौता करना लाभदायक रहेगा. विवादित मामले सुलझने के आसार हैं. सुख, सम्मान, प्रतिष्ठा बढेगी. दुविधा दूर होगी.

वृषभ- प्रतियोगी परीक्षा में सफलता के आसार हैं, सहयोगी आपकी मेहनत का लाभ उठायेंगे. धार्मिक कार्य की रूपरेखा बनेगी. मित्रों की मदद करेंगे.

मिथुन- पारिवारिक मित्रों से मुलाकात सुखद रहेगी. वैभव के सामान पर खर्च होगा. वाहन चलाने में सावधानी रखें. लापरवाही से स्वास्थ्य बिगड़ सकता है.

कर्क- रूखे व्यवहार से मित्र वर्ग नाराज हो सकते हैं. वाणीं पर संयम रखना आवश्यक है. उच्च अध्ययन एवं अध्यापन का योग है. कामकाज में व्यस्तता रहेगी.

सिंह- आय के साधनों में वृद्धि होगी. किसी नये कार्य की योजना बनेगी. जल्दबाजी में लिया गया निर्णय नुकसानदायक हो सकता है.

कन्या- कानूनी मामले में आपका पक्ष मजबूत होगा. अनुभव का लाभ मिलेगा. पारिवारिक कार्यो में समय का ध्यान रखकर कार्य करना लाभदायक रहेगा.

तुला- धीमी गति से चल रही योजनाओं पर ध्यान दें. दौड़धूप अधिक होगी. लाभ मिलेगा. कामकाज बनने से प्रसन्नता होगी.

वृश्चिक- सामाजिक कार्यक्रमों में शामिल होकर खुशी मिलेगी. पूज्य व्यक्ति की सलाह लाभदायक रहेगी. महत्वपूर्ण कार्यो की रूपरेखा बन सकती है.

धनु- आपके साहस एवं पराक्रम में वृद्धि होगी. कामकाज कल पर न टालें. किसी पर अधिक भरोसा करना हानिकारक रहेगा. धार्मिक कार्य बनेगा.

मकर- कारोबारी विस्तार की संभावना है. प्रापर्टी के कार्योमें सावधानी रखें. किसी अजनबी से मुलाकात लाभदायक सिद्ध होगी.

कुम्भ- विपरीत स्थिति को अपने लिये अनुकूल बना लेंगे. विद्या के क्षेत्र में सफलता मिलेगी. आर्थिक एवं व्यापारिक कामकाज होगा. पारिवारिक या़त्रा होगी.

मीन- सामूहिक कार्यों में सबकी सलाह लेकर आगे बढें़. विरोधी वर्ग उग्र रूप धारण कर सकतेे हैं. लाभदायक काम बनने का योग है.

————————————————————-

व्यापार-भविष्य:

चैत्र कृष्ण चतुर्थी को चित्रा नक्षत्र के प्रभाव से सरसों, अरंडी, बिनोला, मॅूगफली, घी तेल के भाव में तेजी होगी. रूई, कपास, सूत, व लकड़ी से बनी वस्तुओं में तेजी का रूख रहेगा. भाग्यांक 4221 है.

————————————————————-

Next Post

राम नवमी पर मेट्रो दूसरे चरण शुरू होना संभवः विजयवर्गीय

Sat Mar 7 , 2026
इंदौर: रामनवमी के दिन शहर में सुपर कॉरिडोर से मालवीय नगर चौराहे तक मेट्रो शुरू होने के संभावना बढ़ गई है. आज विभागीय मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने उक्त मामले में कहा कि रामनवमी पर दूसरे चरण पर मेट्रो संचालन संभव है और मुख्यमंत्री से फाइनल होना है.आज नगरीय प्रशासन मंत्री […]

You May Like