दमोह:जिले के नोट थाना क्षेत्र तक बड़याऊ गांव में जाहिद की दुकान के पास 5 दिन पहले गुटखा को लेकर हुए विवाद में सोनू पिता मियांदिन खान निवासी बड़याऊ को दीपावली की रात धारदार हथियार मार कर बुरी तरह घायल कर दिया.
जिन्हें उपचार के लिए दमोह जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है. डॉक्टर जावेद खान ने बताया कि धारदार हथियार लगने से हथियार आर-पार निकल आया है. जिससे युवक की हालत गंभीर है मौके पर नोहटा थाने से एएसआई माधव राय सहित पुलिस पहुंची और घायल से जानकारी लेकर कार्रवाई शुरूकर दी है.
