बालाघाट: हर घर तिरंगा अभियान के तहत 12 अगस्त को परिवहन विभाग ने जिले में संचालित 40 यात्री बसों और 40 ऑटो में तिरंगा लगाया। जिला परिवहन अधिकारी अनिमेष गढ़पाल ने बताया कि यात्रियों व वाहन संचालकों को देश प्रेम, सेवा और तिरंगे के सम्मान के प्रति जागरूक किया गया।
साथ ही बस स्टैंड व सार्वजनिक स्थलों पर गंदगी न फैलाने, स्वच्छता बनाए रखने और कचरा निर्धारित स्थान पर डालने का संदेश दिया गया। यह अभियान 2 से 15 अगस्त तक चलाया जा रहा है।
