
कांग्रेस सांसद ने कहा- ‘चुनावी प्रक्रिया की पवित्रता के लिए EC को काम करना होगा’, चुनाव आयोग पर सरकार के पक्ष में काम करने का आरोप।
नई दिल्ली, 13 अगस्त : कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने एक बार फिर चुनाव आयोग (EC) पर हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया है कि वोटर लिस्ट में धांधली की शिकायत पर चुनाव आयोग ने अपना काम नहीं किया और सरकार के पक्ष में काम कर रहा है। राहुल गांधी ने कहा कि लोकतंत्र में हर वोट की पवित्रता बहुत जरूरी है और चुनाव आयोग को इस पर ध्यान देना चाहिए।
राहुल ने कहा कि जब भी विपक्ष वोटर लिस्ट में गड़बड़ी की शिकायत करता है, तो चुनाव आयोग कोई कार्रवाई नहीं करता है। उन्होंने कहा कि कर्नाटक विधानसभा में भी एक बूथ पर 3000 से ज्यादा वोटर्स का रजिस्ट्रेशन हुआ था, जिसकी शिकायत करने पर भी कोई कदम नहीं उठाया ग
