जबलपुर: शहर के कचरे के प्रशंस्करण एवं शहर की स्वच्छता व्यवस्था को चाकचौबंद बनाने निगमायुक्त राम प्रकाश अहिरवार के साथ अपर आयुक्त देवेंद्र सिंह चौहान के अलावा उपायुक्त संभव अयाची, स्वास्थ्य अधिकारी सुश्री अंकिता बर्मन, सहायक यंत्री अभिनव मिश्रा के द्वारा वेस्ट टू एनर्जी प्लांट की दक्षता को बढ़ाने, परिचालन सुरक्षा सुनिश्चित करने और बिजली उत्पादन की क्षमता को अधिकतम करने के लिए जारी ओवर हॉलिंग मेंटेनेंस कार्य के साथ-साथ सी एंड डी प्लांट एवं डॉग हाउस का किया निरिक्षण किया गया।
निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार ने बताया कि नगर निगम सीमा क्षेत्र कठोंदा मे स्थित 600 टी.पी.डी. का वेस्ट-टू-एनर्जी प्लांट, जहां पर जबलपुर के कचरे को जलाकर बिजली बनाई जाती है, जिसे 7 अक्टूबर 2025 से उच्चस्तरीय और योजनाबद्ध रखरखाव के लिए अस्थाई रूप से बंद कर दिया गया था। यह मेंटेनेंस प्लांट की दक्षता को बढ़ाने, परिचालन सुरक्षा सुनिश्चित करने और बिजली उत्पादन की क्षमता को अधिकतम करने के लिए आवश्यक था.
उन्होंने यह भी बताया की बॉयलर ड्राई-आउट कार्य ऊर्जा उत्पादन की मुख्य प्रक्रिया को सुरक्षित रूप से शुरू करने के लिए, बॉयलर में ड्राई-आउट की प्रक्रिया शुरू हो गई है, साथ ही साथ टर्बाइन रोटर एवं सुपर हीटर इंस्टॉलेशन का कार्य प्रगतिरत है। निगमायुक्त के द्वारा निर्माण एवं विध्वंश अपशिष्ट एवं डॉग हाउस का भी निरिक्षण कर संचालक को प्लांट को नियमित एवं सुचारू रूप से चलने के लिए निर्देश दिए।
