पंचांग 21 जुलाई 2026:-
रा.मि. 30 संवत् 2083 आषाढ शुक्ल सप्तमीं भौमवासरे प्रात: 6/59, चित्रा नक्षत्रे रात 12/14, सिद्ध योगे रात 10/35, वणिज करणे सू.उ. 5/19, सू.अ. 6/41, चन्द्रचार कन्या दिन 11/41 से तुला, शु.रा. 7,9,10,1,2,5 अ.रा. 8,11,12,3,4,6 शुभांक- 9,2,6.
—————————————————————–
आज जिनका जन्म दिन है- मंगलवार 21 जुलाई 2026
उनका आगामी वर्ष:
वर्ष के प्रारंभ में भौतिक सुखों की प्राप्ति होगी, धार्मिक कार्यो में संलग्नता रहेगी. वर्ष के मध्य में आत्म विश्वास में वृद्धि होगी. नवीन योजनाओं में पॅूजी निवेश होगा. वर्ष के अन्त में अत्याधिक व्यय से क्रोध में वृद्धि होगी. प्रियजनों के प्रति उदासीनता रहेगी. जायजाद के प्रति समस्याओं का समाधान होगा. विवादों से बचना चाहिये.
मेष और वृश्चिक राशि के व्यक्तियों को आत्म विश्वास में वृद्धि होगी. वृष और तुला राशि के व्यक्तियों को नवीन योजनाों में पॅूजी निवेश होगा. सिंह राशि के व्यक्तियों को धार्मिक कार्यो में संलग्नता रहेगी, कर्क राशि के व्यक्तियों को परिश्रम अधिक करना होगा. धनु और मीन राशि के व्यक्तियों को व्यय के कारण मन खिन्न रहेगा. मकर और कुंभ राशि के व्यक्तियों को राजनैतिक विवाद हो सकता है.
—————————————————————–
आज का भविष्य- मंगलवार 21 जुलाई 2026
आज जन्म लिये बालक का फल-
आज जन्म लिया बालक दुबला पतला लंबे कद का फुर्तीला स्वाभाव का, बुद्धिमान चतुर व्यवहारकुशल होगा. स्वास्थ्य नरम गरम रहेगा. ज्वर अतिसार, निमोनिया, आदि से 5 वर्ष की आयु तक कुछ तकलीफ होगी.बाद में स्वस्थ्य रहेगा. यात्राप्रिय एवं मनोरंजन का शौकीन होगा.
—————————————————————–
मेष- कार्यक्षेत्र में चल रही उलझनें दूर होंगी. दिल की बातें अपनों से कह दें, तनाव कम होगा. कार्यो में विवेक के साथ काम लेना हितकर रहेगा. परिश्रम अधिक रहेगा.
वृषभ- भावुकता में लिये गये फैसले बदलना पड़ेंगे. आत्म विश्वास बनाये रखें, मुश्किलें कम होंगी. श्रमसाध्य कार्यो में प्रयास करने पर सफलता मिलेगी. आमोद प्रमोद के अवसर प्राप्त होंगे.
मिथुन- नई जिम्मेदारियां आने से कार्यक्षेत्र में व्यस्तता रहेगीं.ं शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी. यश मान सम्मान कीर्ति मिलेगी.बुजुर्ग व्यक्तियों के साथ स्वास्थ्यका ध्यान रखें.
कर्क- मन ही मन किसी बात को लेकर परेशान रहेंगे. जोखिम के कार्य में समय बर्बाद होगा. सामाजिक कार्य बनेंगे. पूज्य व्यक्ति की सलाह हितकर रहेगी.
सिंह- धार्मिक कार्यो में शामिल होने से खुशी मिलेगी. मित्र मिलेंगे. आर्थिक समस्या का हल होगा. किये गये प्रयास सार्थक होंगे.
कन्या- सहकर्मी आपके सीधेपन का लाभ उठाने का प्रयास करेंगे. पराक्रम में वृद्धि होगी. नये कार्यो के प्रति विशेष रूचि रहेगी. प्रयासों में सफलता प्राप्त होगी.
तुला- काननी मामले में लापरवाही से नुकसान होगा. साझेदारी लाभकारी रहेगी. अनावश्यक कार्यो पर खर्च होगा. कामकाज में बाधायें आयेंगी.
वृश्चिक- व्यापारिक सौदे लाभकारी रहेंगे. मामूली बात पर दोस्तों से विवाद की संभावना है. आर्थिक संसाधनों में वृद्धि होगी. शारीरिक मानसिक सहयोग और शांति मिलेगी.
धनु- विरोधियों केकारण काम करने में परेशानी होगी, जीवनसाथी का साथ खुशी देगा. राजकीय कार्यो में सफलता मिलेगी. सामाजिक कार्यो में सहयोग मिलेगा.
मकर- महत्वपूर्ण मामले में फैसला लेने से बचेंगे. अनहोनी का भय वृषभे बढऩे से रोकेगा. स्वास्थ्य में सुधार होगा. नवीन योजनाओं का विकास होगा.
कुम्भ- मेहमानों के कारण अपना कार्यक्रम बदलना पड़ेगा. धार्मिक आयोजन सुखद रहेंगे. अनावश्यक विवादों को टालना चाहिये.
मीन- भाग्योदय के अवसर मिलेंगे. निजी कार्यो को पूरा करने में सफलता मिलेगी. शारीरिक सुख शांति तथा पारिवारिक दृष्टि से समय अनुकूल रहेगा.
—————————————————————–
व्यापार-भविष्य:
आषाढ शुक्ल सप्तमीं को चित्रा नक्षत्र के प्रभाव से गुड़ खांड, शक्कर सरसों, सोयाबीन, पायोलिन आदि में तेजी होगी. चना, अनाज, पर नरमी रहेगी. भाग्यांक 2697 है.
—————————————————————–
