पांढुरना मे बुधवार को आयोजित होगा बलराम कृषि महोत्सव,मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव वर्चुअल माध्यम से किसानों से करेंगे सवांद

पांढुरना, किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों, उन्नत खेती की पद्धतियों एवं कृषि नवाचारों से जोड़ने के उद्देश्य से 4 नवंबर को नगर के कृषि उपज मंडी प्रांगण में बलराम कृषि महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। जिला प्रशासन द्वारा आयोजित इस महोत्सव में जिले के किसानों को कृषि वैज्ञानिकों के माध्यम से तकनीकी मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव वर्चुअल माध्यम से किसानों को संबोधित करेंगे तथा उनसे सीधा संवाद भी करेंगे।

कार्यक्रम में कृषि वैज्ञानिक किसानों को उन्नत कृषि तकनीकों, कृषि उत्पादन बढ़ाने तथा खेती को अधिक लाभकारी बनाने के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी देंगे। साथ ही कृषि नवाचारों एवं आधुनिक तकनीकों पर आधारित प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव वर्चुअल माध्यम से किसानों को संबोधित करेंगे तथा उनसे संवाद करेंगे। इस दौरान किसानों को कृषि विकास, किसान हितैषी योजनाओं एवं आधुनिक तकनीकों के उपयोग से खेती को लाभकारी बनाने के संबंध में मार्गदर्शन प्राप्त होगा।

इस कार्यक्रम के दौरान जिले के प्रगतिशील किसानों एवं मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान भी किया जाएगा।

Next Post

दीपावली पर 6 से 10 नवंबर तक मंडी में अवकाश, नहीं होगा नीलामी कार्य

Tue Nov 3 , 2026
विदिशा। दीपावली पर्व के अवसर पर कृषि उपज मंडी में 6 नवंबर शुक्रवार से 10 नवंबर मंगलवार तक अवकाश रहेगा. इस दौरान मंडी में नीलामी कार्य नहीं होगा. अनाज तिलहन व्यापार उत्थान कल्याण संघ विदिशा द्वारा जारी सूचना में बताया गया है कि दीपावली के अवकाश के चलते पांच दिनों […]

You May Like