दीपावली पर 6 से 10 नवंबर तक मंडी में अवकाश, नहीं होगा नीलामी कार्य

विदिशा। दीपावली पर्व के अवसर पर कृषि उपज मंडी में 6 नवंबर शुक्रवार से 10 नवंबर मंगलवार तक अवकाश रहेगा. इस दौरान मंडी में नीलामी कार्य नहीं होगा.

अनाज तिलहन व्यापार उत्थान कल्याण संघ विदिशा द्वारा जारी सूचना में बताया गया है कि दीपावली के अवकाश के चलते पांच दिनों तक मंडी में कारोबार बंद रहेगा. संघ के अध्यक्ष राधेश्याम माहेश्वरी ने किसानों से अपील की है कि वे इस अवधि में अपनी कृषि उपज विक्रय के लिए मंडी लेकर नहीं आएं, ताकि उन्हें अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े.

संघ की ओर से किसानों एवं व्यापारियों को अवकाश की जानकारी देते हुए निर्धारित तिथियों का ध्यान रखने का आग्रह किया गया है.

Next Post

यूक्रेन के जापोरिज्जिया में रूसी हमले में कम से कम 31 लोगों की मौत

Tue Nov 3 , 2026
कीव, 03 नवंबर (वार्ता) यूक्रेन के दक्षिण-पूर्वी जापोरिज्जिया क्षेत्र के एक गांव में सोमवार को रूस के हवाई हमले में कम से कम 31 लोगों की मौत हो गई। रूसी सेना ने एक स्कूल को निशाना बनाया, जिसका इस्तेमाल मानवीय सहायता वितरण केंद्र के रूप में किया जा रहा था। […]

You May Like