19 हजार का गांजा शराब व नशीली दवा जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार

सतना : जिले के 2 थाना क्षेत्र में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 19 हजार रु का गांजा, शराब और नशीली दवा जैसे मादक पदार्थ जब्त किए.उचेहरा थाने से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम बडख़ुरा में एक व्यक्ति सफेद रंग की बोरी के साथ बैठा पाया गया. पूछताछ में उसकी पहचान महेश कुशवाहा उम्र 35 वर्ष निवासी बडख़ुरा के तौर पर हुई. वहीं बोरी की जांच करने पर उसमें अवैध अंग्रेजी शराब और नशे में इस्तेमाल होने वाली कफ सीरप बरामद की कई.

जब्त मादक पदार्थ की कीमत 8 हजार 270 रु आंकी गई. इसी कड़ी में रामपुर बघेलान पुलिस ने ग्राम बैरिहा में दबिश देते हुए प्रदीप साकेत उम्र 39 वर्ष के पास से 450 ग्राम गांजा जब्त किया गया. इसके अलावा रामपुर बघेलान पुलिस द्वारा की गई एक अन्य कार्रवाई में गोविंदगढ़ रोड ओवर ब्रिज के सामने ग्राम केमार में मोनू केवट उम्र 25 वर्ष के पास से 4 हजार 800 रु की नशे में इस्तेमान होने वाली कफ सीरप पकड़ी गई. पकड़े गए आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस और आबकारी अधिनियम के अंतर्गत प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई की गई.

Next Post

इटारसी में पहली बार आयोजित हुई अंतर विद्यालय हिन्दी वाद-विवाद प्रतियोगिता

Wed Sep 17 , 2025
इटारसी। प्रूफ पब्लिक स्कूल में पहली बार अंतर विद्यालय हिन्दी वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। स्कूल की प्रधानाचार्या श्रीमती शीतल सलारिया के मार्गदर्शन में हुई इस प्रतियोगिता में तीसरी से पांचवीं कक्षा तक के छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता का उद्देश्य बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ाना और अपनी बात […]

You May Like