देवास:आंवला पिपलिया (जामगोद के समीप) में मंगलवार शाम एक हृदयविदारक घटना सामने आई। हंस वाहिनी पब्लिक स्कूल में कक्षा 9वीं में पढ़ाई कर रहे 16 वर्षीय छात्र आनंद पिता दिनेश पटेल ने अज्ञात कारणों से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।जानकारी के अनुसार घटना के समय माता–पिता अपने मायके गए हुए थे। शाम को जब वे घर लौटे तो छोटी बहन ने बताया कि भाई दरवाजा नहीं खोल रहा है।
पिता ने खिड़की से झांककर देखा तो आनंद फंदे पर लटका हुआ था। परिजन तुरंत दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंचे और उसे फंदे से उतारकर आनन-फानन में संस्कार अस्पताल देवास ले गए, जहां से जिला चिकित्सालय रेफर किया गया। लेकिन तब तक देर हो चुकी थी।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी। आत्महत्या के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो सका है। परिजनों के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे हैं।
