सलमान खान की बर्थडे पार्टी में शामिल हुए एमएस धोनी

सलमान खान की 60वीं बर्थडे पार्टी में एमएस धोनी की दुर्लभ पब्लिक अपीयरेंस चर्चा में रही, वहीं झारखंड क्रिकेट में उनकी सक्रिय भूमिका और IPL भविष्य को लेकर भी सुर्खियां बनीं।

भारतीय क्रिकेट के दिग्गज और पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने हाल ही में महाराष्ट्र के पनवेल में आयोजित बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान की 60वीं बर्थडे पार्टी में शामिल हुए। अपनी निजी जिंदगी को सुर्खियों से दूर रखने वाले धोनी का इस तरह सार्वजनिक कार्यक्रम में दिखना फैंस के लिए खास रहा।

दो बार विश्व कप विजेता कप्तान धोनी इस प्राइवेट इवेंट में अपनी पत्नी साक्षी और बेटी जीवा के साथ पहुंचे। यह पार्टी पूरी तरह निजी थी, जिसमें परिवार के सदस्य और कुछ करीबी दोस्त ही शामिल हुए थे। धोनी के पार्टी में आने और निकलने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जहां फैंस सलमान खान के साथ उनकी दोस्ती को लेकर जमकर प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

Next Post

ध्रुव शौरी ने लिस्ट ए क्रिकेट में रचा इतिहास

Sat Dec 27 , 2025
विजय हजारे ट्रॉफी में ध्रुव शौरी ने हैदराबाद के खिलाफ नाबाद शतक जड़ते हुए लिस्ट ए क्रिकेट में लगातार सबसे ज्यादा पांच शतक के रिकॉर्ड की बराबरी कर इतिहास रचा। बीसीसीआई द्वारा आयोजित विजय हजारे ट्रॉफी में विदर्भ के भरोसेमंद बल्लेबाज ध्रुव शौरी ने हैदराबाद के खिलाफ शानदार शतकीय पारी […]

You May Like