दो सांडों की लड़ाई, चपेट में आई महिला गंभीर 

जबलपुर। गुरंदी बाजार में आज उस वक्त अफरातफरी व भगदड़ मच गई, जब दो सांड आपस में टकरा गए। सांड लड़ते लड़ते सड़क पर आ गए, जिनकी चपेट में आकर महिला कमला बाई के शरीर पर गंभीर चोटें आई। दुकानदारों ने किसी तरह दोनों सांड को पानी डालकर भगाया, इसके बाद महिला को उपचार के लिए निजी अस्पताल पहुंचाया। जहां पर महिला की हालत को देखते हुए भरती कर लिया गया है।

बताया गया है कि गुरंदी बाजार में दोपहर दो बजे के लगभग अचानक दो सांड आपस में भिड़ गए, सांडों के बीच टकराव होते देख बाजार करने आए लोगों में अफरातफरी मच गई। लोग अपनी जान बचाने के लिए दुकानों के अंदर प्रविष्ठ हो गए, इस बीच सड़क किनारे खड़ी महिला कमलाबाई चपेट में आ गई, जिससे उनके पेट, पीठ व पैरों में गंभीर चोटेें आई। लोगों ने सांडो को हटाने के लिए पानी डाला, यहां तक कि कुछ लोगों ने पथराव किया इसके बाद सांड हटे। लोगों ने महिला को उपचार के लिए निजी अस्पताल पहुंचाया, घटना के बाद गुरंदी बाजार में कुछ देर के लिए सन्नाटा पसर गया था, लोगों की आवाजाही थम सी गई थी। घटना की खबर मिलते ही कांचघर निवासी महिला के परिजनों को खबर दी गई, जिसपर वे भी आ गए थे।गौरतलब है कि सड़कों पर घूमते जानवरों के कारण पहले भी इस तरह की घटनाएं सामने आ चुकी है।

Next Post

नगर निगम की बड़ी कार्रवाई: ईश्वर कृपा कॉम्प्लेक्स स्थित जंक्शन बीयर बार सील, 1.59 करोड़ का बकाया न चुकाने पर एक्शन

Mon Jul 27 , 2026
कटनी। नगर पालिक निगम कटनी ने बकाया करों और किराए की वसूली को लेकर अपने तेवर सख्त कर लिए हैं। रेलवे स्टेशन के पास ईश्वर कृपा कॉम्प्लेक्स में संचालित जंक्शन बीयर बार पर नगर निगम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए उसे सीलबंद कर दिया है। 1.59 करोड़ रुपये से अधिक […]

You May Like