जिले की 400 ग्राम पंचायतों में ग्राम सभाओं का हुआ आयोजन

सीधी, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी शैलेन्द्र सिंह सोलंकी के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर 8 मार्च को जिले की सभी 400 ग्राम पंचायतों में ग्राम सभाओं का आयोजन कर महिला दिवस समारोह मनाया गया।

ग्राम सभाओं का आयोजन भारत सरकार के निर्णय पोर्टल पर ग्राम सभा शेड्यूल कर ऑनलाइन अद्यतन करते हुए किया गया। इस दौरान शासन द्वारा निर्धारित सभी मुख्य एवं अतिरिक्त एजेंडों को ग्राम सभा में शामिल कर चर्चा की गई। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी शैलेन्द्र सिंह सोलंकी ने सभी को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि समाज में महिलाओं का स्थान अत्यंत महत्वपूर्ण है और आज महिलाएं विभिन्न क्षेत्रों में बड़े-बड़े पदों पर कार्य करते हुए अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही हैं। उन्होंने महिलाओं के अधिकारों, पोषण एवं सुरक्षा सुनिश्चित करने पर बल दिया। जिले की समस्त ग्राम पंचायतों में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम का आयोजन अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी धनंजय मिश्रा, जिला कार्यक्रम प्रबंधक आरजीएसए अजय कुमार गुप्ता, सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों, विकासखंड समन्वयकों, जनपद अधिकारियों तथा ग्राम पंचायतों के सचिवों एवं रोजगार सहायकों के समन्वय से सफलतापूर्वक संपन्न कराया गया।

००

महिला सशक्तिकरण पर दिया गया जोर

ग्राम पंचायतों द्वारा शासन की निर्धारित 9 थीमों में से एक थीम का चयन कर संकल्प भी लिया गया। साथ ही वीबी जी राम जी के 125 दिवस के कार्यों का व्यापक प्रचार-प्रसार किया गया, जिससे ग्रामीणों को अपने ही ग्राम में अधिक से अधिक रोजगार के अवसर प्राप्त हो सकें। ग्राम सभाओं में महिला सशक्तिकरण पर विस्तृत चर्चा करते हुए महिलाओं की सुरक्षा, अधिकारों एवं पोषण के महत्व पर विशेष जोर दिया गया। वहीं जिले की एकमात्र चयनित आदर्श बालिका एवं महिला हितैषी ग्राम पंचायत सारोकला, जनपद पंचायत सीधी में महिला हितैषी सभा का आयोजन किया गया, जिसमें बालिकाओं एवं महिलाओं के अधिकारों पर चर्चा की गई।

०००००००००००

Next Post

UPSC में 8वीं रैंक हासिल कर बने आईएएस, पश्चाल सेक्रेटरी ने बढ़ाया अलीराजपुर-बाग का गौरव

Sun Mar 8 , 2026
आलीराजपुर । संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की प्रतिष्ठित परीक्षा में ऑल इंडिया स्तर पर 8वीं रैंक प्राप्त कर पश्चाल सेक्रेटरी बाग के आईएएस चयन से अलीराजपुर और बाग क्षेत्र में हर्ष का वातावरण है। उनकी इस ऐतिहासिक सफलता पर आलीराजपुर के नागरिकों, जैन समाज तथा विभिन्न सामाजिक संगठनों ने […]

You May Like