
आलीराजपुर । संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की प्रतिष्ठित परीक्षा में ऑल इंडिया स्तर पर 8वीं रैंक प्राप्त कर पश्चाल सेक्रेटरी बाग के आईएएस चयन से अलीराजपुर और बाग क्षेत्र में हर्ष का वातावरण है। उनकी इस ऐतिहासिक सफलता पर आलीराजपुर के नागरिकों, जैन समाज तथा विभिन्न सामाजिक संगठनों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें और उनके परिवार को बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं।
पश्चाल सेक्रेटरी बाग का संबंध अलीराजपुर के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एवं अधिवक्ता रहे स्व. प्रकाशचन्द्र जैन के परिवार से है। वे उनकी सुपुत्री दिप्ती जैन के पुत्र हैं तथा परमार्थ मेडिकल स्टोर के राहुल जैन (लक्की) और नानपुर निवासी मनीष जैन के भांजे हैं। उनकी इस उपलब्धि ने न केवल परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है।
इस अवसर पर जागरूक नागरिक मंच, आलीराजपुर के अध्यक्ष विक्रम सेन सहित अनेक गणमान्य नागरिकों ने पश्चाल सेक्रेटरी की इस शानदार उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी सफलता क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी।
इधर, जैन पौराणिक परिवार नानपुर–आलीराजपुर के लिए यह अवसर दोहरी खुशी लेकर आया है। जहां एक ओर परिवार के भांजे पश्चाल सेक्रेटरी ने UPSC में 8वीं रैंक प्राप्त कर आईएएस बनने का गौरव हासिल किया, वहीं दूसरी ओर परिवार के मनीष जैन की सुपुत्री प्रेक्षा जैन ने सीए इंटरमीडिएट परीक्षा उत्तीर्ण कर सीए फाइनल में अपना स्थान सुनिश्चित किया है।
प्रेक्षा जैन की इस उपलब्धि पर भी समाजजनों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं। माहेश्वरी परिवार नानपुर तथा नवरंग उत्सव समिति नानपुर ने भी दोनों प्रतिभाओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
समाजजनों का कहना है कि इन उपलब्धियों से न केवल परिवार बल्कि पूरा क्षेत्र गौरवान्वित हुआ है तथा युवा पीढ़ी को शिक्षा और परिश्रम के माध्यम से उच्च लक्ष्य प्राप्त करने की प्रेरणा मिलेगी।
