थिम्पू (भूटान), (वार्ता) अनुष्का कुमारी की शानदार हैट्रिक की बदौलत भारत की अंडर-17 महिला टीम ने सैफ अंडर-17 महिला चैंपियनशिप 2025 में अपना शानदार रिकॉर्ड बरकरार रखते हुए मेजबान भूटान को 8-0 से हरा दिया। यह भारतीय महिला टीम की लगातार तीसरी जीत है।
आज यहां चांगलिमथांग स्टेडियम में खेले गये मुकाबले में भारतीय टीम के लिए अनुष्का (53वें, 61वें, 73वें) के शानदार प्रदर्शन के अलावा, अभिस्ता बसनेट (23वें, 89वें) ने दो गोल किए, जबकि पर्ल फर्नांडीस (71वें), दिव्यानी लिंडा (77वें) और वलैना फर्नांडीस (90वें, 2वें) ने गोल दागे।
हाफ टाइम तक भारत 1-0 से आगे था। दूसरे हाफ में दबदबा कायम करते हुए भारतीय टीम ने 8-0 से जीत दर्ज की। भारतीय टीम ने टूर्नामेंट में अब तक 17 गोल किये है।इस जीत के साथ ही भारत के अब तीन मैचों में नौ अंक हो गए हैं।
