सेंट मेरी कॉन्वेंट स्कूल में एआई व रोबोटिक्स लैब का शुभारंभ, मिलेगी आधुनिक तकनीकी शिक्षा

बनखेड़ी। सेंट मेरी कॉन्वेंट हायर सेकेंडरी स्कूल में विद्यार्थियों के मानसिक विकास और तकनीकी क्षेत्र में प्रगति को ध्यान में रखते हुए नई आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) एवं रोबोटिक्स लैब का शुभारंभ किया गया। यह पहल छात्रों को आधुनिक तकनीक से जोड़ने और उनके भविष्य को नई दिशा देने की महत्वपूर्ण कोशिश है।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बनखेड़ी की तहसीलदार अंजू लोधी उपस्थित रहीं। उन्होंने फीता काटकर लैब का उद्घाटन किया और विद्यार्थियों को नई तकनीकों के उपयोग, नवाचार और कौशल विकास के लिए प्रेरित किया।

विद्यालय के फादर स्टेन जेर्री एंटो द्वारा की गई यह पहल शिक्षा के क्षेत्र में एक सराहनीय कदम मानी जा रही है। उन्होंने बताया कि इस अत्याधुनिक लैब में टैबलेट, लैपटॉप, स्मार्ट उपकरण और रोबोटिक्स से जुड़े संसाधन उपलब्ध कराए गए हैं, जिससे छात्र-छात्राएं व्यावहारिक रूप से नई तकनीकों को सीख सकेंगे।

विद्यालय परिवार और अभिभावकों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक बड़ा और प्रभावी कदम बताया।

Next Post

हाईटेंशन लाइन टूटने से खेत में लगी आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा

Sun Mar 29 , 2026
बनखेड़ी। ग्राम खरसली में शनिवार को बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब डीएलएफ फीडर की 11 केवी हाईटेंशन लाइन का तार अचानक टूटकर गेहूं के खेत में गिर गया और आग लग गई। स्पार्किंग से खेत की नरवाई सुलग उठी, जिससे आसपास खड़ी फसल खतरे में आ गई। मौके पर […]

You May Like