हत्याकांड के गवाहों को मिल रही धमकियां

जबलपुर। ओमती थाना अंतर्गत सिविक सेंटर मेंं 27 नवम्बर 2023 को हुए मुशाहिद हत्याकांड के गवाहों को आरोपियों के परिजन धमका रहे है। पीडि़त परिवार ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर शिकायत की है।

मोहम्मद वजीर पिता स्व. मोहम्मद सईद 45 वर्ष निवासी- लकडग़ंज ने शिकायत में बताया कि सूजल सोनकर पिता सोनु उर्फ सूरज सोनकर, अमन तिवारी, आदित्य झा एवं रूद्र सोनकर के द्वारा सिविक सेंटर थाना ओमती में उसके पुत्र मोहम्मद मुशाहिद का मर्डर कर दिया गया था। हत्याकांड के गवाह दिलशाद एवं अन्य गवाहों को अब धमकी दी जा रही है। आरोपियों के परिवार सनी झा पिता नामालूम निवासी काँचघर, सोनू मदारी पिता प्रीतम सोनकर निवासी घमापुर, रामू सोनकर पिता लालता सोनकर निवासी गुरंदी के द्वारा धमकी जा रही है

Next Post

महानगरी, मेल में श्रद्धालुओं की रेलम पेल

Wed Feb 19 , 2025
लंबी दूरी की ट्रेनों में हाल फिलहाल राहत नहीं   जबलपुर, नवभारत। प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ अब अंतिम दौर की ओर बढ़ चला है। लेकिन इस मेले में स्नान करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या कम होने का नाम ही नहीं ले रही है। जिसको देखते हुए रेलवे को जोन […]

You May Like