तीन साल बाद भी अधूरा सांदीपनि विद्यालय भवन, पुराने ढांचे में पढ़ने को मजबूर छात्र

शुभम साहू सिलवानी। प्रदेश के शासकीय विद्यालयों में नए शिक्षा सत्र की शुरुआत उत्साह के साथ हुई, जहां प्रवेश उत्सव के तहत विद्यार्थियों का तिलक लगाकर स्वागत किया गया. लेकिन सिलवानी विकासखंड के ‘सांदीपनि (पूर्व सीएम राइज)’ विद्यालय में यह उत्साह फीका नजर आया.

करीब तीन वर्षों से निर्माणाधीन विद्यालय भवन अब तक पूरा नहीं हो सका है, जिससे विद्यार्थियों को पुराने भवन में ही पढ़ाई करनी पड़ रही है. वर्ष 2021 में तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ‘सीएम राइज’ योजना के तहत इस विद्यालय के लिए 44 करोड़ रुपये स्वीकृत किए थे, ताकि विद्यार्थियों को आधुनिक सुविधाएं मिल सकें.

वर्तमान में विद्यालय में नर्सरी से कक्षा 12वीं तक लगभग 2000 छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं, जबकि मात्र 38 कक्ष उपलब्ध हैं. कई कक्षों में टिन की छतें हैं, जहां बारिश के दौरान पानी टपकता है और पढ़ाई प्रभावित होती है.

विद्यालय को स्मार्ट क्लासरूम, प्रयोगशालाएं, खेल मैदान और अन्य सुविधाओं से सुसज्जित करने का लक्ष्य था, लेकिन अभी तक मूलभूत ढांचा भी पूरा नहीं हो पाया है. इस स्थिति को लेकर अभिभावकों और स्थानीय लोगों में चिंता देखी जा रही है.

Next Post

हादसा: खेलते समय ट्रैक्टर हुआ स्टार्ट, 5 वर्षीय बच्ची ट्रॉली समेत कुएं में गिरी

Sat Apr 4 , 2026
छतरपुर। जिले के बमीठा थाना क्षेत्र अंतर्गत चंद्रनगर चौकी के धमना गांव में एक दर्दनाक हादसा सामने आया। यहां खेलते समय 5 वर्षीय मासूम बच्ची ट्रैक्टर-ट्रॉली समेत कुएं में जा गिरी, जिससे पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार, कैलाश अहिरवार की 5 वर्षीय पुत्री चांदनी अहिरवार घर […]

You May Like