गंगाजली में गई महिला, घर में हुई चोरी

जबलपुर : सिहोरा थाना अंतर्गत रिवझा में चोरों ने एक सूने मकान को निशाना बनाते हुए जेवरात, नकदी पार कर दी । चोरों ने वारदात को उस वक्त अंजाम दिया जब मकान मालकिन गंगाजली कार्यक्रम में रिश्तेदारी में गई हुई थी।पुलिस के मुताबिक बुधवार को श्रीमति सविता चौधरी 45 वर्ष निवासी रिवझा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसने 22 मार्च 26 केा भारत फायनेंस कम्पनी मझौली से 47 हजार रूपये लिये थे, जिसमें से 7 हजार रूपये उसने खर्च कर लिये थे शेष 40 हजार रूपये घर के अंदर पेटी में रख दिये थे.

उसी पेटी में चंादी की एक जोड़ी पायल, सोने की माला जिसमें एक लॉकेट लगा था रखा था। 31 मार्च 26 को सुबह लगभग 11 बजे ग्राम बुढ़ागर रिश्तेदारी में गंगाजली कार्यक्रम में गई थी घर में ताला लगा था, शाम लगभग 6 बजे घर वापस आकर देखी ताला टूटा हुआ था अंदर जाकर देखी उसके घर का सामान बिखरा हुआ था पेटी का ताला टूटा था घर में रखे उक्त सोने चांदी के जेवर, नगदी कोई अज्ञात व्यक्ति ताला तोडक़र घर में घुसकर चोरी कर ले गया है।

Next Post

मकान में रखा मिला शराब का जखीरा, पुलिस की दबिश, दो गिरफ्तार

Thu Apr 2 , 2026
जबलपुर :बरेला पुलिस ने एक मकान में दबिश देते हुए दो शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान 16 कार्टून में कुल 133.425 लीटर अंग्रेजी शराब व बुलेरो वाहन जप्त की गई है।टीआई शुभम सिंह ठाकुर के मुताबिक कलारी के पीछे हाईवे रोड बरेला में अमित साहू के […]

You May Like