मकान में रखा मिला शराब का जखीरा, पुलिस की दबिश, दो गिरफ्तार

जबलपुर :बरेला पुलिस ने एक मकान में दबिश देते हुए दो शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान 16 कार्टून में कुल 133.425 लीटर अंग्रेजी शराब व बुलेरो वाहन जप्त की गई है।टीआई शुभम सिंह ठाकुर के मुताबिक कलारी के पीछे हाईवे रोड बरेला में अमित साहू के मकान में दबिश दी गई। मौके से शिवम जायसवाल 24 वर्ष निवासी ग्राम लौर थाना लौर जिला मउगंज, शुभम विश्वकर्मा 30 वर्ष निवासी कनवास थाना करेली जिला नरसिंहपुर, प्रदीप पटैल (कौरव) जिला नरसिंहपुर को पकड़ा गया.

जबकि प्रदीप पटैल भाग निकला। तलाशी लेने पर मकान के अंदर 16 कार्टून में अंग्रेजी शराब रखी मिली। आरोपी शिवम जायसवाल एवं शुभम विश्वकर्मा के कब्जे से 16 कार्टून में भरी अंग्रेजी शराब कुल 133.425 लीटर कुल कीमती लगभग 2 लाख 43 हजार 573 एवं बुलेरो एनईओ क्रमांक एमपी 04 जेड पी 6771 जप्त करते हुये आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।
गांजा तस्करी में महिला गिरफ्तार
गोहलपुर पुलिस ने लेमागार्डन मैदान में दबिश देते हुए एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुये गांजा बेचते अकबरी बेगम मंसूरी 57 वर्ष निवासी गोहलपुर तिराहा को दबोचा । जिसके कब्जे से 200 ग्राम गांजा जब्त किया गया है

Next Post

पीएनबी से 3.36 करोड़ की धोखाधड़ी: ईडी की चार्जशीट, आरोपियों को नोटिस

Thu Apr 2 , 2026
इंदौर: पंजाब नेशनल बैंक से करोड़ों की धोखाधड़ी के मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने बड़ी कार्रवाई करते हुए राम पाटीदार और उसके सहयोगियों के खिलाफ विशेष न्यायालय (पीएमएलए) इंदौर में अभियोजन शिकायत पेश की है. कोर्ट ने संज्ञान लेते हुए सभी आरोपियों को नोटिस जारी कर दिए हैं.ईडी की अधिकृत […]

You May Like