इंदौर:बारह दिन पहले पारिवारिक विवाद में दादा ने पत्नी को पेट्रोल डालकर जिंदा जला दिया था. उन्हें बचाने दौड़ी किशोरी पोती भी लपटों में झुलस गई थी. इलाज के दौरान दादी और आरोपी दादा की मौत के बाद अब देर रात पोती ने भी दम तोड़ दिया. यह सनसनीखेज घटनाक्रम 1 अगस्त को निरंजनपुर में शुरू हुआ था और आज उसकी आखिरी कड़ी में तीसरी मौत दर्ज हुई है.
लसूडिया थाने से प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना 1 अगस्त की है, जब निरंजनपुर इलाके में रहने वाले रामबाबू ने झगड़े के दौरान पत्नी पानबाई को पेट्रोल छिड़ककर आग के हवाले कर दिया. दादी को जलता देख पोती 16 वर्षीय पलक उन्हें बचाने दौड़ी, लेकिन वह भी बुरी तरह झुलस गई.
दोनों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया था, इसी बीच भीड़ में मौके का फायद उठाकर रामबाबू मौके से भाग निकला. चार दिन बाद यानि 5 अगस्त को उसने लसूडिया क्षेत्र में फोनिक्स टाउनशिप के पास ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली. इसके बाद 6 अगस्त को पानबाई ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया था, वहीं देर रात उनकी पोती पलक ने भी अस्पताल में अंतिम सांस ली. मामले में पुलिस जांच कर रही है
