मुरैना में फायरिंग, पथराव और लाठियां चलीं

मुरैना: मुरैना स्टेशन रोड थाना क्षेत्र के जेबरा खेरा गांव में पुराने विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर बवाल हुआ। आरोप है कि तीन नामजद युवकों ने एक घर के बाहर पहले फायरिंग की, फिर पथराव और लाठियों से हमला किया। घटना में एक महिला घायल हो गई। पूरा मामला गांव के ही सीसीटीवी में कैद हो गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक जेबरा खेरा निवासी जितेश शर्मा का गांव के विकास शर्मा से लंबे समय से विवाद चल रहा है। जितेश दुकान पर बैठा था, तभी विकास शर्मा, उसका भाई नितिन शर्मा, दोस्त आकाश शर्मा और एक अन्य युवक एक राय होकर आए और जितेश के घर के बाहर फायरिंग शुरू कर दी। जान बचाने के लिए जितेश घर के अंदर घुस गया।
इसके बाद आरोपियों ने करीब ढाई मिनट में चार राउंड फायर किए, फिर पथराव और लाठियों से हमला किया। बीच-बचाव करने आई जितेश की मां को लाठी लगने से चोट आई। पुलिस ने जितेश की शिकायत पर विकास शर्मा और अन्य आरोपियों पर केस दर्ज कर गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं।

Next Post

ग्वालियर के नशामुक्ति केंद्र में मौत

Wed Aug 13 , 2025
ग्वालियर: ग्वालियर के नशामुक्ति केंद्र में 33 साल के बैंक अफ़सर की मौत हो गई। पंकज पचौरी की संदिग्ध रूप में मौत हुई है। पंकज के सिर और शरीर पर गंभीर चोंट मिली हैं। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। महाराजपुरा पुलिस मौके पर पहुंची है। Facebook Share on […]

You May Like