मंत्रिपरिषद बैठक से पहले सीएम डॉ यादव की मंत्रियों से चर्चा, जल गंगा संवर्धन अभियान 19 मार्च से

भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज मंगलवार को मंत्रिपरिषद की बैठक से पहले अपने मंत्रीगण के साथ चर्चा की। इस दौरान उन्होंने विभिन्न समसामयिक विषयों पर मंत्रियों से संवाद किया।मुख्यमंत्री ने टी-20 क्रिकेट वर्ल्ड कप जीतने पर भारतीय क्रिकेट टीम को पूरी मंत्रिपरिषद की ओर से हार्दिक बधाई और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

सीएम डॉ. यादव ने बताया कि मध्यप्रदेश सरकार के जल गंगा संवर्धन अभियान की सराहना केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय द्वारा की गई है। उन्होंने कहा कि जल संरक्षण और जल संचयन के क्षेत्र में जनभागीदारी को बढ़ावा देने के लिए भारत सरकार भी इसी तरह का अभियान शुरू करने की दिशा में आगे बढ़ रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में जल संरक्षण को लेकर जन-जागरूकता बढ़ाने और जल स्रोतों के संवर्धन के उद्देश्य से आगामी 19 मार्च से जल गंगा संवर्धन अभियान चलाया जाएगा। इसके माध्यम से जल संरक्षण को जन आंदोलन बनाने का प्रयास किया जाएगा।

Next Post

मध्यस्थों के जरिए ईरान से बातचीत की कोशिश में ट्रंप, तेहरान ने अभी तक नहीं दिया जवाब

Tue Mar 10 , 2026
तेहरान: मध्य पूर्व की राजनीति को लेकर एक महत्वपूर्ण दावा सामने आया है। एक अरबी अखबार की रिपोर्ट में कहा गया है कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप मध्यस्थों के जरिए तेहरान से संपर्क करने की कोशिश कर रहे हैं।रिपोर्ट में एक ईरानी वरिष्ठ राजनीतिक अधिकारी के हवाले से बताया […]

You May Like

मनोरंजन