जबलपुर: रांझी थाना अंतर्गत बजरंग नगर में रविवार को बेटी जब कमरे में पहुंची तो पिता फांसी के फंदे पर झूलते मिले। मृतक ने यह आत्मघाती कदम किन परिस्थितियों में उठाया इसका फिलहाल पता नहीं चल सका है पुलिस मर्ग कायम कर जांच कर रही है।
पुलिस केे मुताबिक वर्षा लोधी 28 वर्ष निवासी बजरंग नगर पानी की टंकी के पास रांझी ने सूचना दी कि जब वह अपने घर के ऊपर पहली मंजिल गयी देखा उसके पिता रविशंकर लोधी 46 वर्ष घर में छत के ऊपर लगे लोहे के पाईप में साड़ी के टुकड़े से फांसी लगाकर लटके हुये थे उसने एवं मां ने साड़ी के टुकड़े को काटकर पिता को नीचे उतारे एवं परिवार के लोगों की मदद से शासकीय अस्पताल रांझी लेकर गये जहां डाक्टर ने चैक कर उसके पिता रविशंकर लोधी को मृत घोषित कर दिया।
