582 करोड़ के विकास कार्यों का भूमि पूजन, सफाई मित्रों का सम्मान

भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में नगर पालिका निगम भोपाल द्वारा आयोजित कार्यक्रम का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। इस अवसर पर अमृत 2.0 योजना के अंतर्गत 582.32 करोड़ रुपए की लागत से होने वाले विभिन्न जलापूर्ति कार्यों तथा शहर के वार्डों में 50 से अधिक विकास कार्यों का भूमि पूजन किया गया।
कार्यक्रम में नवीन नियुक्ति पत्र और अनुकंपा नियुक्ति पत्रों का वितरण भी किया गया। इसके साथ ही स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 में उत्कृष्ट स्थान प्राप्त करने पर सफाई मित्रों को सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि भोपाल को स्वच्छ और स्मार्ट बनाने में हर नागरिक की सहभागिता आवश्यक है।

Next Post

दीपावली के लिए टिकट विंडो खुलने के साथ ही ट्रेनों में 8 मिनट में ही ‘नो रूम’ की स्थिति

Thu Aug 21 , 2025
ग्वालियर: दीपावली के लिए ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर टिकट विंडो खुलने के साथ ही बड़े शहरों को आने-जाने वाली ट्रेनों में 8 मिनट में ही ‘नो रूम’ की स्थिति बन गई। उधर मुंबई-ग्वालियर इंडिगो फ्लाइट का किराया सामान्य 5 हजार से बढ़कर 14 हजार पार कर गया है। दीपावली में […]

You May Like

मनोरंजन