दीपावली के लिए टिकट विंडो खुलने के साथ ही ट्रेनों में 8 मिनट में ही ‘नो रूम’ की स्थिति

ग्वालियर: दीपावली के लिए ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर टिकट विंडो खुलने के साथ ही बड़े शहरों को आने-जाने वाली ट्रेनों में 8 मिनट में ही ‘नो रूम’ की स्थिति बन गई। उधर मुंबई-ग्वालियर इंडिगो फ्लाइट का किराया सामान्य 5 हजार से बढ़कर 14 हजार पार कर गया है।

दीपावली में अभी दो माह शेष हैं, लेकिन यात्रियों की परेशानी शुरू हो गई है। महानगरों से ग्वालियर आने वाली अधिकांश ट्रेनें हाउसफुल हो चुकी हैं। वहीं, मुंबई-ग्वालियर फ्लाइट का किराया सामान्य से तीन गुना अधिक हो गया है। स्टेशन के आरक्षित टिकट काउंटर पर आज सुबह से अफरातफरी की स्थिति है।

Next Post

शारिक मछली की 50 करोड़ की कोठी पर चला बुलडोजर, भारी पुलिस बल की मौजूदगी

Thu Aug 21 , 2025
भोपाल: राजधानी में चर्चित ड्रग्स कांड के आरोपी शारिक मछली की आलीशान कोठी पर जिला प्रशासन ने आज बड़ी कार्रवाई की। करीब 50 करोड़ रुपये की लागत से बनी इस तीन मंजिला इमारत को प्रशासन ने जमींदोज कर दिया।कार्रवाई के दौरान किसी अप्रिय घटना की आशंका को देखते हुए मौके […]

You May Like