मुंबई, (वार्ता) जानेमाने अभिनेता अभिषेक बनर्जी इन दिनों चेन्नई में अपने पहले तमिल प्रोजेक्ट की शूटिंग में व्यस्त हैं।
अभिषेक बनर्जी की इंस्टाग्राम पोस्ट ने उनके फैंस को उत्साहित कर दिया है। वजह सिर्फ यह नहीं थी कि वह किसी नई शूटिंग में व्यस्त हैं, बल्कि चेन्नई उनके लिए एक खास मायने भी रखता है। खड़गपुर में जन्मे और चेन्नई से एक घंटे दूर स्थित समुद्री कस्बे कलपक्कम में पले-बढ़े अभिषेक ने अपना बचपन तमिलनाडु की संस्कृति, खाने और मानसून की फिज़ाओं में बिताया है।अब सालों बाद, अभिषेक वापस चेन्नई लौटे हैं। इस बार वह कैमरे के सामने, एक अनजान प्रोजेक्ट की शूटिंग के लिए आये हैं।
कई लोगों के लिए यह किसी सिनेमाई घर वापसी जैसा है।कलपक्कम का लड़का अब भारत के सबसे दिलचस्प अभिनेता में से एक बनकर वापस लौटा है। यह उत्साह सच है, और इस बार यह व्यक्तिगत भी है।
