मुंबई, 17 सितंबर (वार्ता) घरेलू शेयर बाजारों में बुधवार को भी तेजी का रुख बना रहा और बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 313.02 अंक (0.38 प्रतिशत) की बढ़त के साथ 82,693.71 अंक पर बंद हुआ।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी-50 सूचकांक भी 91.15 अंक यानी 0.36 फीसदी की तेजी के साथ 25,330.25 अंक पर पहुंच गया। हालांकि मझौली कंपनियों के सूचकांक निफ्टी मिडकैप-50 में 0.02 फीसदी की गिरावट देखी गयी। वहीं, छोटी कंपनियों का स्मॉलकैप-100 सूचकांक 0.68 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुआ।
एनएसई में सरकारी बैंक, ऑटो, आईटी, तेल एवं गैस और रियलिटी सेक्टरों में लिवाली का जोर रहा। वहीं, धातु, फार्मा, एफएमसीजी, टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद और स्वास्थ्य समूहों के शेयरों में गिरावट देशी गयी।
सेंसेक्स की 30 में से 20 कंपनियों के शेयर हरे निशान में और अन्य 10 के लाल निशान में रहे। भारतीय स्टेट बैंक में सबसे अधिक 3.02 प्रतिशत की तेजी रही। बीईएल का शेयर 2.36 फीसदी, कोटक महिंद्रा बैंक का 1.43, मारुति सुजुकी का 1.35, ट्रेंट का 1.21, अल्ट्राटेक सीमेंट का 1.20 और टेक महिंद्रा का 1.03 प्रतिशत मजबूत हुआ। टीसीएस, टाटा मोटर्स, इंफोसिस, महिंद्रा एंड महिंद्रा, सनफार्मा, रिलायंस इंडस्ट्रीज और एशियन पेंट्स में भी तेजी रही।
बजाज फिनसर्व का शेयर 0.99 फीसदी लुढ़क गया। टाइटन के शेयर में 0.98 प्रतिशत और आईटीसी में 0.93 प्रतिशत की गिरावट देखी गयी। टाटा स्टील, पावर ग्रिड, हिंदुस्तान यूनीलिवर, एचसीएल टेक्नोलॉजीज और आईसीआईसीआई बैंक के शेयर भी टूट गये।
वैश्विक स्तर पर एशिया में जापान का निक्केई 0.25 फीसदी लुढ़क गया जबकि हांगकांग का हैंगसेंग 1.78 प्रतिशत और चीन का शंघाई कंपोजिट 0.37 प्रतिशत मजबूत हुआ। यूरोप में शुरुआती कारोबार में जर्मनी का डैक्स 0.09 प्रतिशत और ब्रिटेन का एफटीएसई 0.20 प्रतिशत ऊपर था।

