शारिक मछली की 50 करोड़ की कोठी पर चला बुलडोजर, भारी पुलिस बल की मौजूदगी

भोपाल: राजधानी में चर्चित ड्रग्स कांड के आरोपी शारिक मछली की आलीशान कोठी पर जिला प्रशासन ने आज बड़ी कार्रवाई की। करीब 50 करोड़ रुपये की लागत से बनी इस तीन मंजिला इमारत को प्रशासन ने जमींदोज कर दिया।कार्रवाई के दौरान किसी अप्रिय घटना की आशंका को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। 500 से अधिक पुलिसकर्मी, कई थानों के टीआई, एसीपी, डीसीपी और जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी पूरी कार्रवाई के दौरान मौजूद रहे।

जानकारी के अनुसार, 30 जुलाई को भी शासकीय भूमि पर कब्जा कर बनाए गए निर्माण को प्रशासन ने तोड़ा था। अब निजी जमीन पर अवैध निर्माण को गिराने की कार्रवाई की जा रही है।प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी मौके पर मौजूद होकर बुलडोजर कार्रवाई को देखते रहे।

Next Post

किसानों को घटिया कीटनाशक बेचने का संदेह, गोदाम से माल गायब

Thu Aug 21 , 2025
इंदौर: जिला स्तरीय गुण नियंत्रण दल ने देवास नाका स्थित लसुडिया मोरी इलाके में एचपीएम केमिकल्स एंड फर्टिलाइजर्स लिमिटेड के गोदाम का निरीक्षण किया.जांच में गोदाम खाली मिला, जहां मात्र 13 बॉक्स (19.5 किलो) ‘बायोक्लोर’ नामक खरपतवार नाशक रखा पाया. गोदाम में मौजूद मजदूरों ने बताया कि 2-3 दिन पहले […]

You May Like