किसानों को घटिया कीटनाशक बेचने का संदेह, गोदाम से माल गायब

इंदौर: जिला स्तरीय गुण नियंत्रण दल ने देवास नाका स्थित लसुडिया मोरी इलाके में एचपीएम केमिकल्स एंड फर्टिलाइजर्स लिमिटेड के गोदाम का निरीक्षण किया.जांच में गोदाम खाली मिला, जहां मात्र 13 बॉक्स (19.5 किलो) ‘बायोक्लोर’ नामक खरपतवार नाशक रखा पाया. गोदाम में मौजूद मजदूरों ने बताया कि 2-3 दिन पहले ही अन्य सारा स्टॉक बाहर कर दिया. मौके पर केवल पुराने रिकॉर्ड और कुछ इनवॉइस फाइल मिलीं.

कंपनी द्वारा 5 अप्रैल से 15 जुलाई तक के बिल और 26 मई से 12 जुलाई तक के गेट पास तो प्रस्तुत किए गए, लेकिन बाकी दस्तावेज नहीं दिए. अचानक गोदाम खाली करना संदेह पैदा करता है कि कंपनी ने अमानक स्तर के कीटनाशक/खरपतवार नाशक किसानों को बेचे, जिससे फसलों को नुकसान पहुंचा. जांच दल का मानना है कि यह किसानों के साथ धोखाधड़ी का मामला हो सकता है. मामले में जांच की जा रही हैं.

Next Post

गौर की पुण्यतिथि पर भाजपा नेताओं ने अर्पित किए श्रद्धासुमन

Thu Aug 21 , 2025
भोपाल: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक हेमंत खण्डेलवाल तथा प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद ने मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय बाबूलाल गौर की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की। दोनों नेता प्रदेश शासन की मंत्री श्रीमती कृष्णा गौर के निवास पहुंचे और पुष्प अर्पित कर नमन किया। इस अवसर […]

You May Like