
जबलपुर। कटनी से जालना (नागपुर) जा रही कार से हवाला के 2.96 करोड़ रूपये लूटने के मामले में एसडीओंपी पूजा पांडे की जमानत अर्जी पर शुक्रवार को सुनवाई टल गई। दरअसल उक्त मामला जस्टिस ने जमानत पाने हाईकोर्ट की शरण ली है। जस्टिस देवनारायण मिश्रा की एकलपीठ के लिये लगा था, लेकिन समयाभाव के कारण उक्त मामले की सुनवाई नहीं हो सकी। अब मामले की अगली सुनवाई दिसंबर माह के पहले सप्ताह में होगी।
उल्लेखनीय है कि विगत 8 व 9 अक्टूबर की रात को सिवनी पुलिस ने एक कार को रोका था। जिसमें करीब तीन करोड़ रुपये हवाला की रकम थी। उक्त मामले को रफा दफा करने एसडीओपी पूजा पांडे व उनकी टीम ने आरोपियों से साठगांठ की थी। इतना ही नहीं बड़ी राशि रिश्वत के तौर पर प्राप्त की थी। उक्त मामले का खुलासा होने के बाद पुलिस ने एसडीओंपी पूजा पांडे सहित ग्यारह पुलिस कर्मियों के खिलाफ अपहरण, लूट व अपराधिक साजिश के तहत विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर उन्हें निलंबित कर गिरफ्तार किया था। निचली अदालत से जमानत खारिज होने के बाद पूजा पांडे ने जमानत पाने हाईकोर्ट की शरण ली है।
