एक मंडप के नीचे होंगे विवाह और निकाह

सीहोर। पीजी कॉलेज मैदान पर बुधवार को नपा और सामाजिक न्याय विभाग द्वारा मुख्यमंत्री सामूहिक कन्यादान विवाह निकाह सम्मेलन आयोजित किया जाएगा. मंगलवार को नपाध्यक्ष प्रिंस राठौर और कार्यक्रम प्रभारी नरेंद्र राजपूत आदि द्वारा कार्यक्रम की तैयारियों का निरीक्षण किया गया. नपाध्यक्ष राठौर ने बताया मुख्यमंत्री कन्यादान योजना अंतर्गत बुधवार को 122 हिंदू और 78 मुस्लिम बेटियों का विवाह निकाह हिंदू वैदिक मंत्र और कुरान की आयतों के साथ संपन्न होगा. नरेंद्र राजपूत ने बताया कि हिंदू मुस्लिम वर वधूओं के लिए अलग-अलग व्यवस्थाएं की गई हैं. शासन द्वारा प्रदान की जाने वाली राशि और सामग्री कन्याओं को भेंट की जाएगी.

Next Post

मिलावट रोकने लिये जा रहे खाद्य पदार्थों के नमूने

Wed Mar 11 , 2026
सीहोर। कलेक्टर बालागुरु के के निर्देशानुसार जिले में मिलावटी एवं अमानक खाद्य पदार्थों की बिक्री पर रोक लगाने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों द्वारा खाद्य दुकानों का सतत निरीक्षण किया जा रहा है. इसी क्रम में जिले के ग्राम बगवाड़ा में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने खाद्य […]

You May Like