22 फीट ऊंची मटकी फोड़कर बरसाना बांके बिहारी टोली बनी विजेता

ग्वालियर: जन्माष्टमी के अवसर पर हिन्दू उत्सव आयोजन समिति, मुरार द्वारा अग्रसेन चौक, सदर बाजार मुरार में आयोजित चतुर्थ वर्ष की मटकी फोड़ प्रतियोगिता भगवान श्रीकृष्ण के जयकारों और ढोल-नगाड़ों के बीच ग्वालियर महानगर के विभिन्न क्षेत्रों से आई गोविंदाओं की टोलियों ने उत्साह और जोश के साथ जोर आजमाइश की। प्रतियोगिता में बरसाना बांके बिहारी टोली, केदारपुर बनवासी छात्रावास के बच्चों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 28 सेकंड में 21 फीट ऊंची मानव पिरामिड बनाकर मटकी फोड़ दी और प्रथम स्थान प्राप्त कर 51 हजार रुपये का पुरस्कार अपने नाम किया। बच्चों के इस साहसिक प्रदर्शन पर पूरा आयोजन स्थल तालियों और जयकारों से गूंज उठा।
प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार 51 हजार रुपये, द्वितीय पुरस्कार 5100 रुपये तथा तृतीय पुरस्कार 3100 रुपये प्रदान किया गया। समिति के सचिव अमित सेठी ने बताया कि प्रतियोगिता के लिए पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर अधिकतम सात गोविंदा टोलियों का चयन किया गया था। मुख्य अतिथि मध्य प्रदेश बीज विकास निगम के पूर्व अध्यक्ष मुन्नालाल गोयल रहे। अध्यक्षता स्वामी श्री ऋषभदेवानंद, आदर्श गौशाला लालटिपारा ने की।

विशिष्ट अतिथियों में उदयवीर सिंह गुर्जर, उपाध्यक्ष मेला प्राधिकरण, डॉ. आर.एस. तोमर, कुलपति अमिटी विश्वविद्यालय, संजय मंगल, चैंबर कार्यकारिणी सदस्य तथा बृजेश दुबे, ठेला व्यवसायी संघ संरक्षक उपस्थित रहे। गोविंदा टोलियों के संरक्षक के रूप में शिव शक्ति आइस फैक्ट्री, पार्षद ममता अरविंद शर्मा, द रिटेल क्लॉथ संगठन, खेरिज किराना व्यापार संघ मुरार, द्रव्य रियलिटी, एडमायर बाय नवकृति सहित अन्य संस्थाओं का सहयोग रहा।प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में मनोज राठौर, प्रमोद अग्रवाल, अनिल जैन, प्रतीक जैन एवं बालकिशन गुप्ता शामिल रहे।

Next Post

100 करोड़ की ओपनिंग के बाद बेहाल हुई यश की फिल्म, 9वें दिन इतनी हुई 'टॉक्सिक' की कमाई

Fri Sep 4 , 2026
मुंबई, एक्टर यश और किआरा आडवाणी की फिल्म टॉक्सिक की कमाई में 9वें दिन घिरावट आई है। भारी भरकम बजट की यह फिल्म टिकट खिड़की पर अपनी रफ्तार बनाए रखने के लिए संघर्ष कर रही है। साउथ सिनेमा के स्टार यश की एक्शन ड्रामा फिल्म टॉक्सिक को लेकर सिनेमाघरों में […]

You May Like