जंगल किनारे खड़ी कार में मिला 35 किला गांजा 

सतना : मैहर जिले के रामनगर क्षेत्र में जंगल किनारे खड़ी एक वैगनआर कार में 35 किलो गांजे की खेप पाई गई. पुलिस द्वारा गांजा व वाहन जब्त कर लिया गया है और संबंधित आरोपियों की पहचान करने के साथ साथ उन्हें दबोचने की कोशिशें जारी हैं.रामनगर थाना प्रभारी वियज त्रिपाठी से प्राप्त जानकारी के अनुसार मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने जिगना-खोखरी मार्ग पर ग्राम खोडरी मोड़ के निकट दबिश दी. कुछ दूर पर जंगल के किनारे एक वैगनआर कार क्र. यूपी 64 एल 6036 खड़ी दिखाई दी.

पास पहुंचने पर कार में कोई भी व्यक्ति मौजूद नहीं मिला. लेकिन वहीं जब कार की जांच की गई तो बीच की सीट और डिग्गी में काले रंग की झालनुमा बोरी में कुल 37 पैकेट रखे मिले. जिन्हें खोलकर देखने पर गांजा भरा मिला. तौले जाने पर गांजे का वजन 35 किलो 90 ग्राम पाया गया. जिसकी कीमत 5 लाख 25 हजार रु आंकी गई. संभावना जताई गई कि पुलिस या राहगीरों की गतिविधियों को देखते हुए गांजा तस्कर कार को छोडक़र वहां से भाग निकले होंगे. पुलिस द्वारा 8/20 बी एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत प्रकरण दर्ज करते हुए आरोपियों की पहचान करने के साथ ही उन्हें पकडऩे के प्रयास किए जा रहे हैं.

Next Post

ड्यूटी के दौरान सफाईमित्र की मौत

Sat Jun 13 , 2026
सतना :नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग में मस्टर रोल पर कार्यरत एक सफाईमित्र की ड्यूटी के दौरान अचानक मौत हो गई। इस घटना की जानकारी मिलते ही कर्मचारियों के बीच शोक की लहर दौड़ गयी।प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार को सफाईमित्र सुभाष कुमार पिता स्वर्गीय जोगिंदर, निवासी बजरहा टोला, हर […]

You May Like