भारत विकास परिषद रानी दमयंती शाखा ने किया वृहद वृक्षारोपण

दमोह। पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए भारत विकास परिषद रानी दमयंती शाखा, दमोह द्वारा आज जिला पुलिस कंट्रोल रूम परिसर में मिशन ग्रीन दमोह के सहयोग से वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न प्रजातियों के 100 से अधिक पौधों का रोपण किया गया तथा उनके संरक्षण का भी संकल्प लिया गया।

 

उल्लेखनीय है कि मिशन ग्रीन दमोह, श्री सिद्धार्थ मलैया के नेतृत्व में पिछले 10 वर्षों से अधिक समय से जिले में सतत वृक्षारोपण एवं पर्यावरण संरक्षण का प्रेरणादायी अभियान चला रहा है। भारत विकास परिषद रानी दमयंती शाखा ने अपने पर्यावरण संरक्षण अभियान के अंतर्गत इस जनहितकारी मिशन से जुड़कर हरित एवं स्वच्छ दमोह के निर्माण में सक्रिय भागीदारी का संकल्प लिया है।

 

कार्यक्रम में भारत विकास परिषद रानी दमयंती शाखा की अध्यक्ष किरण गोस्वामी के नेतृत्व में प्रेमलता उपाध्याय, मधु सराफ, काव्या मिश्रा, सीमा शुक्ला, अनीता पाठक, वंदना सिंह, सुषमा सोनी, खुशबू दुबे, संध्या उपाध्याय, सुमन दुबे एवं खुशबू प्रजापति ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए वृक्षारोपण किया। वहीं मिशन ग्रीन दमोह की ओर से संजू यादव, पवित्र शुक्ला, अनिमेष पाठक एवं सीताराम सेन ने भी पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

 

इस अवसर पर उपस्थित सभी सदस्यों ने नागरिकों से अधिकाधिक वृक्ष लगाने, उनका संरक्षण करने तथा प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का आह्वान किया। सभी ने एक स्वर में कहा कि हर लगाया गया पौधा आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित, स्वच्छ और हरित भविष्य की मजबूत नींव है।

Next Post

मध्य प्रदेश पुलिस पेंशनर्स संघ की मासिक बैठक संपन्न, 3 सदस्यों ने ली प्रांतीय सदस्यता

Sun Jul 5 , 2026
दमोह.मध्य प्रदेश पुलिस पेंशनर्स संघ जिला इकाई दमोह की मासिक बैठक 5 जुलाई को पथरिया नगर में तहसील कार्यालय के पास स्थित शिव मंदिर प्रांगण में आयोजित की गई।बैठक में पेंशनर्स की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई और उनके निराकरण के लिए प्रस्ताव पारित किए गए। संघ को […]

You May Like