राष्ट्रप्रेम की भावना को मजबूत करेंगी तिरंगा यात्रा: उप मुख्यमंत्री

 

रीवा, उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल रीवा नगर निगम क्षेत्र में सिरमौर चौक से गंगा वाटिका तक आयोजित तिरंगा यात्रा में सम्मिलित हुए. इस दौरान उप मुख्यमंत्री ने हेमू कालाणी चौक स्थित महान स्वतंत्रता सेनानी श्रद्धेय हेमू कालाणी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से प्रारंभ हुए ‘हर घर तिरंगा अभियान’ के अंतर्गत राष्ट्रव्यापी अभियान में लोगों से सहभागिता करने का आह्वान किया. सभी लोगों से अपने घरों पर भारत के स्वाभिमान के प्रतीक हमारे तिरंगे को फहराने के लिए प्रेरित किया. इस विशाल तिरंगा यात्रा में लोगों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर इसे और भव्य बना दिया. तिरंगा यात्रा देशवासियों में राष्ट्रप्रेम की भावना को मजबूत करेंगी. तिरंगा हमारी आन-बान और शान प्रतीक है. इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती नीता कोल, नगर निगम अध्यक्ष व्यंकटेश पाण्डेय, भाजपा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र गुप्ता, पूर्व विधायक के. पी. त्रिपाठी, पूर्व महापौर राजेंद्र ताम्रकार, विंध्य विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष डॉ. अजय सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता राम सिंह, कमलेश्वर सिंह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्रीमती मनीषा पाठक सहित बड़ी संख्या गणमान्य नागरिक और आम जन उपस्थित रहे.

Next Post

हरियाली अमावस्या 12 अगस्त को ‘एक पेड़ माँ के नाम’ के तहत रमौआ डैम के समीप होगा वृहद वृक्षारोपण

Tue Aug 11 , 2026
ग्वालियर, हरियाली अमावस्या के पावन अवसर पर ग्वालियर शहर में प्रकृति संरक्षण और राष्ट्रप्रेम का मनोरम संगम देखने को मिलेगा। जिला प्रशासन की पहल पर नगर निगम ग्वालियर द्वारा “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत हरियाली अमावस्या बुधवार 12 अगस्त को प्रातः 8 बजे रमौआ डैम के समीप आगरा-झाँसी […]

You May Like